• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
देश विदेश और भी
नेपाल की अंतरिम पीएम सुशीला कार्की का बड़ा ऐलान: आंदोलन में मारे गए लोग शहीद घोषित होंगे, परिजनों को मिलेगा मुआवजा
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 14 सितम्बर 2025,  10:07 PM IST
  • 334
नेपाल की अंतरिम पीएम सुशीला कार्की का बड़ा ऐलान: आंदोलन में मारे गए लोग शहीद घोषित होंगे, परिजनों को मिलेगा मुआवजा

काठमांडू में कार्यभार संभालने के बाद नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने ऐलान किया कि Gen-Z आंदोलन में मारे गए सभी लोगों को शहीद का दर्जा दिया जाएगा। साथ ही, मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख नेपाली रुपए का मुआवजा दिया जाएगा।

हिंसा में अब तक 72 मौतें, 1 भारतीय महिला भी शामिल

नेपाल में पिछले दिनों भड़की हिंसा में मरने वालों की संख्या 72 तक पहुंच गई है। इनमें एक भारतीय महिला भी शामिल है। यह आंदोलन लगातार 27 घंटे तक चला, जिसे कार्की ने नेपाल के इतिहास का अभूतपूर्व आंदोलन बताया।

भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस

कार्की ने कार्यभार संभालते ही साफ कहा कि भ्रष्टाचार को खत्म करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा—
"मैं 6 महीने से ज्यादा समय तक सत्ता में नहीं रहूंगी और नई नवनिर्वाचित संसद को सत्ता सौंप दूंगी।"

2026 में चुनाव कराने की जिम्मेदारी

12 सितंबर को प्रधानमंत्री पद संभालने के बाद सुशीला कार्की को नेपाल में 5 मार्च 2026 को आम चुनाव कराने की जिम्मेदारी दी गई है।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter