• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
धमतरी और भी
नाबालिक बच्चे को चाकू मारने वाला बेखौफ घूम रहा
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 13 अक्टूबर 2024,  08:11 PM IST
  • 100
गंभीर घायल नाबालिक लड़के का मेकाहारा मे चल रहा है इलाज मगरलोड मे दिनों दिन बढ़ रहा है अपराध नगर के कोने कोने में बिक रहा है गांजा, ढाबों मे पिलाई जा रही है देर रात तक शराब नगर में दहशत का माहौल, परिजन करेंगे राज्यपाल, मुख्यमंत्री, गृह मंत्री, डीजीपी, पुलिस महानिरीक्षक, एसपी से मुलाकात लगाएंगे न्याय की गुहार
धमतरी/मगरलोड। धमतरी जिला के विकासखंड मुख्यालय मगरलोड में 9 अक्टूबर दिन बुधवार को रात्रि करीबन 9:30 बजे एक 14 वर्षीय नाबालिक बालक द्वारा नाबालिक 16 वर्षीय बालक को घूमने के बहाने ले जाकर विद्युत ऑफिस नहर के पास हत्या के इरादे से हाथ व पेट में चाकू मारने से नाबालिक बालक का घायल होकर बेहोश हो जाने से उनके दोस्तों के द्वारा पास मे मगरलोड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर ने उसकी पेट में चाकू से गंभीर जख्मी चोट बताया एवं डॉक्टरों द्वारा मगरलोड थाने को सूचना दी गई जहां पुलिस द्वारा पीडि़त बालक से तुरंत बयान भी लिए ली गई और चाकू मारने वाले नाबालिग लड़के को भी बताया गया। गंभीर चोट पेट में लगने के कारण परिजनों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मगरलोड से धमतरी से एम्स और मेकाहारा में इलाज कराया जा रहा है  पीडि़त नाबालिक बालक के पेट में लगभग 2 से 3 इंच चाकू घुसने के कारण स्थिति गंभीर बनी रही मेकाहारा मे विशेषज्ञ सर्जन डॉक्टरों की टीम द्वारा पेट मे लगे गंभीर जख्मी को बड़ी ऑपरेशन कर इलाज किया जा रहा है। लेकिन इतनी बड़ी घटना होने के बाद भी मगर लोड पुलिस द्वारा मगर लोड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से गंभीर जख्मी ग्रिवियस रिपोर्ट देने के बाद भी कोई कार्यवाही चाकू मारने वाले नाबालिक बच्चे पर अभी तक नहीं किया गया यह सोचनीय विषय है ना ही उससे चाकू जप्त की गई। मगरलोड में इन दिनों शराब खुले आम ढाबों में देर रात्रि तक खुलने गांजा शराब गली गली मोहल्ले में बिकने के कारण अपराध का गढ़ मगरलोड बनता जा रहा है आए दिन इस तरह की घटना चोरी, चाकू बाजी की घटना घट रही है। वही पीडि़त नाबालिक बालक के परिजनों ने अपराध करने वाले पर शख्त कार्यवाही की मांग की है। मगरलोड पुलिस को सूचना मगरलोड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से वरिष्ठ डाक्टर द्वारा मिलने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं कर मामले को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। परिजनों ने इस तरह के गंभीर अपराध पर कार्यवाही नही करने पर प्रदेश की महामहिम राज्यपाल मुख्यमंत्री गृह मंत्री पुलिस महानिदेशक पुलिस महानिरीक्षक धमतरी पुलिस अधीक्षक से मिलकर न्याय की मांग करेंगे और मांग पूरा नहीं होने पर अनशन में बैठने की बात कही। इस तरह से चाकू बाजी करने वाले को नहीं पकडऩे पर मगरलोड में नगरवासीयो में आक्रोश पनप रहा है।

RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37

RO. NO 13404/ 37

Add Comment


Add Comment

629151020250338041002855468.jpg
RO. NO 13404/ 37
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 37
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 37
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 37
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter