• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
शिवनाथ नदी में डूबने से 27 साल के युवक की मौत, कड़ी मशक्कत के बाद शव बरामद
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 15 सितम्बर 2025,  08:28 PM IST
  • 562
शिवनाथ नदी में डूबने से 27 साल के युवक की मौत, कड़ी मशक्कत के बाद शव बरामद

दुर्ग। जिले के धमधा क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई, जहां शिवनाथ नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 27 वर्षीय दविंदर सिंह रंधावा के रूप में हुई है, जो अहिवारा के निवासी थे।
दरअसल यह घटना धमधा के पथरिया चौक के पास शिवनाथ नदी में हुई। जैसे ही युवक के बहने की खबर पुलिस कंट्रोल रूम को मिली, दुर्ग की एसडीआरएफ टीम तत्काल मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया।

Image after paragraph

घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद, एसडीआरएफ की टीम ने गहन तलाशी अभियान चलाकर आखिरकार दविंदर सिंह के शव को नदी से बाहर निकाला। जिला अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि एसडीआरएफ ने डीप डाइविंग और व्यापक सर्च ऑपरेशन के माध्यम से शव को खोजा और फिर उसे पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

Add Comment


Add Comment

RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg
RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter