• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
आरटीओ कार्यालय दुर्ग में भ्रष्टाचार के विरोध में युवा कांग्रेस का घेराव कल
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 15 सितम्बर 2025,  08:40 PM IST
  • 598
आरटीओ कार्यालय दुर्ग में भ्रष्टाचार के विरोध में युवा कांग्रेस का घेराव कल

दुर्ग। जिला युवा कांग्रेस ने आरटीओ दुर्ग में ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के नाम पर हो रही कथित अवैध वसूली के खिलाफ बड़ा आंदोलन छेड़ने का ऐलान किया है। संगठन का आरोप है कि क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) के अधिकारी द्वारा प्रत्येक लाइसेंस पर 1500 रुपये अवैध रूप से वसूले जा रहे हैं, जिससे अब तक करोड़ों रुपये की उगाही की जा चुकी है।
युवा कांग्रेस पदाधिकारियों ने बताया कि इस संबंध में भ्रष्टाचार की शिकायत जिलाधीश को की गई थी, किंतु अब तक प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे आक्रोशित होकर प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा, जिला प्रभारी नरेंद्र वर्मा और जिला युवा कांग्रेस दुर्ग अध्यक्ष जंयत देशमुख के निर्देशानुसार 16 सितंबर 2025, मंगलवार को दोपहर 12 बजे आरटीओ कार्यालय, मालवीय नगर दुर्ग का घेराव कर तालेबंदी की जाएगी।
महासचिव दीपांकर साहू ने जानकारी देते हुए कहा कि आंदोलन के दौरान संबंधित अधिकारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग की जाएगी और अवैध वसूली को तत्काल प्रभाव से बंद कराने का दबाव बनाया जाएगा। उन्होंने जिलेभर के युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों से इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter