• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
अपराध और भी
यात्री बस से गांजे की खेप लेकर ओडिशा से महाराष्ट्र के पुणे जा रहे तस्करी गिरफ्तार
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 15 सितम्बर 2025,  08:56 PM IST
  • 301
यात्री बस से गांजे की खेप लेकर ओडिशा से महाराष्ट्र के पुणे जा रहे तस्करी गिरफ्तार

राजनांदगांव। सोमनी पुलिस की टीम ने दो अंतरराज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। जो यात्री बस से गांजे की खेप लेकर ओडिशा से महाराष्ट्र के पुणे जा रहे थे। पुलिस ने आरोपियों से 16 किलोग्राम गांजा जब्त किया हैए जिसकी कीमत 1 लाख 60 हजार रुपए है।
सोमनी पुलिस ने बताया कि उन्हें दुर्ग से पुणे जा रही यात्री बस में दो गांजा तस्करों के मौजूदगी की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने सोमनी में चेकिंग पाइंट लगाकर बस को रोका। मिली सूचना के मुताबिक बस में बैठे आरोपी वसंत श्याम राव ओंकरे और राहुल अशोक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। उनके पास मौजूद सामानों को चे​क किया गया। जिसमें अलग.अलग पैकेट में बंद 16 किलो गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter