• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
देश विदेश और भी
लखनऊ एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, इंडिगो की फ्लाइट में सांसद डिंपल यादव समेत 151 यात्री थे सवार
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 15 सितम्बर 2025,  09:45 PM IST
  • 393
लखनऊ एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, इंडिगो की फ्लाइट में सांसद डिंपल यादव समेत 151 यात्री थे सवार

लखनऊ: चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार (13 सितंबर) सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब दिल्ली जाने वाली इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट को टेकऑफ़ से ठीक पहले अचानक रोकना पड़ा। विमान के इंजन में तकनीकी खराबी आने के कारण यह आपातकालीन निर्णय लिया गया। इस फ्लाइट में समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव सहित कुल 151 यात्री सवार थे।

तेज रफ्तार विमान में अचानक ब्रेक

यह घटना शनिवार सुबह की है। ज़ब इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E-2111 सुबह 10:30 बजे के आसपास लखनऊ से दिल्ली के लिए उड़ान भरने को तैयार थी। विमान में यात्रियों की बोर्डिंग पूरी हो चुकी थी और सभी अपनी-अपनी सीटों पर बैठ चुके थे। विमान रनवे पर पहुंचा और पायलट ने उड़ान भरने के लिए इंजन की रफ्तार बढ़ानी शुरू की। उड़ान के लिए आवश्यक 'थ्रस्ट' मिलते ही विमान को हवा में ऊपर उठना था, लेकिन अचानक इंजन में गड़बड़ी महसूस हुई। पायलट ने स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए तत्काल विमान को आगे बढ़ने से रोक दिया और एयर ट्रैफिक कंट्रोल को सूचित किया।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter