• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
दुर्ग - भिलाई और भी
आदेशों की अवहेलना पर दुर्ग निगम की सख्त कार्रवाई,सात लोगों पर गिरी गाज
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 16 सितम्बर 2025,  10:23 AM IST
  • 1134
आदेशों की अवहेलना पर दुर्ग निगम की सख्त कार्रवाई,सात लोगों पर गिरी गाज । निगम लक्ष्य पूरा करने में नाकाम रहने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्ती से पेश आएगा और लापरवाही पर कोई ढील नहीं दी जाएगी।

दुर्ग। ज्वाला एक्सप्रेस न्यूज,  नगर पालिक निगम दुर्ग ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि लापरवाही और आदेशों की अनदेखी किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं होगी। राजस्व वसूली में उदासीनता बरतने वाले सहायक राजस्व निरीक्षकों पर निगम ने बड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की है।

20 प्रतिशत वसूली का लक्ष्य था तय

निगम द्वारा 1 जुलाई 2025 को आदेश जारी कर माह अगस्त तक 20 प्रतिशत वसूली का लक्ष्य दिया गया था। इसके बावजूद अपेक्षित प्रगति न दिखने पर निगम ने इसे आदेशों की अवहेलना और कामकाज में घोर लापरवाही माना।

वेतन वृद्धि पर गिरी गाज

छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 10 की कंडिका 4 के तहत सहायक राजस्व निरीक्षक विनीत वर्मा और लवकुश की एक-एक वेतन वृद्धि संचयी प्रभाव से रोकी गई। वहीं सुनील, बलदाऊ, विनोद, दीपक और लक्ष्य गोईर की एक-एक वेतन वृद्धि असंचयी रूप से रोक दी गई।

दुर्ग निगम का सामान्य सभा कब पढ़े पूरी खबर

दो निरीक्षकों को चेतावनी

निगम प्रशासन ने दो अन्य सहायक राजस्व निरीक्षकों को चेतावनी पत्र जारी किया है। आयुक्त सुमीत अग्रवाल ने स्पष्ट कहा कि "वसूली जैसे अहम कार्यों में कोताही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आदेशों की अवहेलना करने वालों पर सीधी कार्रवाई की जाएगी।"

अमले में हड़कंप

निगम की इस सख्त कार्रवाई से राजस्व अमले में हड़कंप मच गया है। अब साफ संदेश है कि निगम लक्ष्य पूरा करने में नाकाम रहने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्ती से पेश आएगा और लापरवाही पर कोई ढील नहीं दी जाएगी।

निगम प्रशासन की इस कार्रवाई को राजस्व वसूली में लापरवाही करने वाले कर्मचारियों के लिए कड़ा संदेश माना जा रहा है।

पूंजीपति बनाम छोटे फुटकर व्यापारी में जंग, पढ़ें पूरी खबर

 


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter