• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
रायपुर और भी
शाश्वत हिंदू जागृति में छत्तीसगढ़ को मिले नए दायित्व
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 16 सितम्बर 2025,  08:24 PM IST
  • 460
शाश्वत हिंदू जागृति में छत्तीसगढ़ को मिले नए दायित्व

रायपुर। सनातन धर्म और हिंदुत्व के संरक्षण एवं प्रसार के उद्देश्य से कार्यरत संगठन शाश्वत हिंदू जागृति की राष्ट्रीय स्तर पर वर्चुअल बैठक 14 सितंबर 2025 को आयोजित की गई। इस बैठक में देश के विभिन्न प्रांतों—जम्मू-कश्मीर से लेकर तमिलनाडु और गुजरात से लेकर पश्चिम बंगाल तक—के प्रबुद्ध सनातनी प्रतिनिधि शामिल हुए।
बैठक के दौरान सनातन धर्म की परंपराओं, मूल्यों एवं सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण, समकालीन चुनौतियों के समाधान और संगठन के वैश्विक विस्तार को लेकर गहन चर्चा हुई। प्रतिभागियों ने अपने-अपने क्षेत्रीय अनुभव और सुझाव साझा किए।

Image after paragraph


शाश्वत हिंदू जागृति के न्यास मंडल एवं राष्ट्रीय संयोजक  राजीव लोचन श्रीवास्तव की सहमति से विभिन्न राज्यों में संगठनात्मक ढांचे को सुदृढ़ करने हेतु नए दायित्व सौंपे गए। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ प्रांत के लिए निम्न जिम्मेदारियाँ घोषित की गईं—  प्रमोद देशपांडे (रायपुर) – प्रांत मंत्री, छत्तीसगढ़, प्रकाशपुंज पांडेय (रायपुर) – प्रांत प्रभारी, मीडिया एवं प्रचार, अंशुमान अवस्थी (बिलासपुर) – सह-प्रांत प्रभारी, मीडिया एवं प्रचार
इन दायित्वों की घोषणा करते हुए छत्तीसगढ़ प्रांत संयोजक  अनुपम उपाध्याय ने बताया कि नियुक्त पदाधिकारी संगठन की नीतियों और उद्देश्यों के अनुरूप प्रदेश में कार्य का विस्तार करेंगे। उन्होंने कहा कि यह जिम्मेदारियाँ तत्काल प्रभाव से लागू होंगी और संगठन की गतिविधियों को अधिक सशक्त और व्यापक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगी।
बैठक में यह भी तय किया गया कि संगठन देश-विदेश में हिंदू समाज को जोड़ने के लिए डिजिटल माध्यमों का अधिक उपयोग करेगा तथा समाज के विभिन्न वर्गों के बीच संवाद और जागृति अभियान चलाएगा।
 इस प्रकार छत्तीसगढ़ में शाश्वत हिंदू जागृति की नई टीम के गठन से संगठन की गतिविधियों को और अधिक गति मिलने की संभावना है।

RO. NO Ooo
❮ ❯

Add Comment


Add Comment

RO. NO Ooo
558171020260826391010662253.png





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter