• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
दुर्ग - भिलाई और भी
Durg इंजेक्शन के बाद युवक की मौत, जिला अस्पताल में हंगामा
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 17 सितम्बर 2025,  11:25 AM IST
  • 2291
इंजेक्शन के बाद युवक की मौत, जिला अस्पताल में हंगामा

दुर्ग। ज्वाला एक्सप्रेस न्यूज 
दुर्ग जिला अस्पताल में इलाज के दौरान लापरवाही का एक गंभीर मामला सामने आया है। चूहा मार दवा खाने के बाद भर्ती हुए 23 वर्षीय युवक की इंजेक्शन देने के कुछ देर बाद मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया और डॉक्टरों पर गलत इलाज का आरोप लगाया।

रात भर बातचीत करता रहा बेटा – मां
मृतक की मां पूजा सूर्या ने बताया कि उनका बेटा प्रभाष सूर्या मंगलवार दोपहर चूहा मारने की दवा खाने के बाद अस्पताल लाया गया था। डॉक्टरों ने बताया कि रात भर उसकी हालत स्थिर थी और बेटे ने उनसे लगातार बातचीत भी की। लेकिन बुधवार सुबह अचानक स्थिति बिगड़ गई।

उल्टी कराने के इंजेक्शन के बाद मौत
परिजनों का आरोप है कि सुबह उल्टी कराने के लिए एक इंजेक्शन दिया गया। इंजेक्शन लगने के कुछ देर बाद ही प्रभाष की मौत हो गई। आरोप है कि इंजेक्शन देने वाली महिला स्टाफ भी मौके से गायब हो गई और डॉक्टर मृतक का सही नाम तक बताने से बचते रहे।

डॉक्टरों पर गंभीर आरोप
मृतक के भाई निखिल और मां पूजा ने डॉक्टरों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि गलत इंजेक्शन और समय पर उचित इलाज न मिलने की वजह से प्रभाष की जान गई। उनका कहना है कि अगर सही इलाज मिलता तो बेटे की जान बच सकती थी।

Image after paragraph

 

अस्पताल प्रशासन ने शुरू की जांच
घटना के बाद अस्पताल में तनाव का माहौल बन गया और OPD सेवाएं प्रभावित हुईं। पूर्व विधायक अरुण वोरा ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से बात कर उन्हें समझाने का प्रयास किया। इधर, अस्पताल प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अस्पताल परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter