• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
अंतर्राज्यीय अफीम तस्कर हुए गिरफ्तार
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 13 अक्टूबर 2024,  08:43 PM IST
  • 566
धमतरी-रायपुर,। दो अन्तर्राज्यीय अफीम तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति नहर नाका चौक सिहावा रोड़ धमतरी में लोगो को अफीम विक्रय करने हेतु ग्राहक तलाश कर रहे है की सूचना पर एन0डी0पी0एस0 एक्ट के प्रावधानों के अंतर्गत कार्यवाही कर आरोपी 01. बाबूराम विश्नोई पिता स्व0 मनाराम विश्नोई उम्र 59 वर्ष 02. पेमा राम पिता अणदाराम विश्नोई उम्र 55 वर्ष दोनो साकिनान हेमनगर जोलियाली थाना झवर जिला जोधपुर राजस्थान के कब्जे से एक काले रंग के बैग के अंदर मिले एक सफेद रंग के थैला में रखे तीन पैकेट खाकी रंग के टेप से लिपटा मादक पदार्थ अफीम कुल वजन 680 ग्राम कीमती 72000/- रूपये को जप्त किया। साथ ही आरोपी के विरूद्ध थाना सिटीकोतवाली धमतरी में अप.क्र.381/24, धारा 17(बी) एन0डी0पी0एस0 एक्ट का अपराध पंजीबद्ध पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरी.राजेश मरई,सउनि.संतोषी नेताम,सायबर प्रभारी निरीक्षक सन्नी दुबे,आर.योगेश नाग, कृष्णा पाटिल,राजेश साहू, मुरली पटेल, जसवंत साहू,नीरज ठाकुर, टिकेश्वर नेताम का विशेष योगदान रहा। तस्करो के नाम (01). बाबूराम विश्नोई पिता स्व0 मनाराम विश्नोई उम्र 59 वर्ष (02). पेमा राम पिता अणदाराम विश्नोई उम्र 55 वर्ष दोनो साकिनान हेमनगर जोलियाली थाना झवर जिला जोधपुर राजस्थान है।


Add Comment


Add Comment






Get Newspresso, our morning newsletter