• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
नशीली दवाओं का सौदागर गिरफ्तार, भारी मात्रा में सिरप और गोलियां बरामद
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 17 सितम्बर 2025,  09:05 PM IST
  • 852
नशीली दवाओं का सौदागर गिरफ्तार, भारी मात्रा में सिरप और गोलियां बरामद

दुर्ग। पुलिस रेंज आईजी रामगोपाल गर्ग (भा.पु.से.) के निर्देशन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे महाअभियान के तहत बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने प्रदीप्ती नगर बंशी बिहार बोरसी निवासी वैभव खंडेलवाल (30 वर्ष) को गिरफ्तार कर उसके पास से भारी मात्रा में नशीली दवाएं, गोलियां और सिरप जब्त किया है।
-आरोपी का खुलासा..
सूत्रों से मिली सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने वैभव खंडेलवाल को पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने वैभव फर्मा सिटिकल नाम से फर्जी लाइसेंस बनाकर नशीली दवाओं का कारोबार शुरू किया था। वह सीधे निर्माताओं और इंडिया मार्ट जैसे ऑनलाइन प्लेटफार्म से प्रतिबंधित दवाएं मंगाकर ई-अकाउंट से भुगतान करता और उन्हें स्थानीय स्तर पर बेचता था। आरोपी खुद भी इन नशीली दवाओं का सेवन करता था।
-बरामद सामग्री ..
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से निम्नलिखित दवाएं जब्त कीं—
जेबिस्कन सिरप – 12 नग
टेबलेट पिएंकोप्लस, अल्प्राजोलम, नाइट्रोटें, निक्टर, नाइट्रेज़पम – कुल 17,208 नग
मोबाइल फोन – 1 नग
-अपराध दर्ज ..
आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 326/2025 धारा 8, 22(ग), 27(क) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। उसे 17 सितंबर को गिरफ्तार कर माननीय सीजेएम दुर्ग न्यायालय में पेश किया गया।
आपराधिक इतिहास ..
गिरफ्तार आरोपी का लंबा आपराधिक रिकार्ड सामने आया है।
1. वर्ष 2017 – थाना मोहन नगर, अपराध क्रमांक 30/2017, धारा 294, 506, 323, 34 भादवि
2. वर्ष 2019 – थाना दुर्ग, अपराध क्रमांक 699/2019, धारा 429 भादवि
3. वर्ष 2022 – थाना मोहन नगर, अपराध क्रमांक 241/2022, धारा 22, 27(क) एनडीपीएस एक्ट
4. वर्ष 2023 – थाना मोहन नगर, अपराध क्रमांक 520/2023, धारा 6/22(ग)/27(ए) एनडीपीएस एक्ट
पुलिस की आगे की कार्रवाई ..
पुलिस का कहना है कि आरोपी का नेटवर्क छत्तीसगढ़ के बाहर कई राज्यों में फैला हुआ है। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में आरोपी के पूरे नेक्सस की विवेचना की जा रही है।

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

Add Comment


Add Comment

RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg
RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter