• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
दुर्ग - भिलाई और भी
दुर्ग निगम में धूमधाम से मनाई गई श्री विश्वकर्मा जयंती
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 17 सितम्बर 2025,  09:12 PM IST
  • 155
दुर्ग निगम में धूमधाम से मनाई गई श्री विश्वकर्मा जयंती

महापौर अलका बाघमार व आयुक्त सुमित अग्रवाल ने किया पूजन
-कर्मशाला भवन, वाहन शाखा, एमएलडी फिल्टर प्लांट व विद्युत विभाग में हुआ आयोजन
दुर्ग। 
नगर निगम दुर्ग में आज पूरे हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ भगवान श्री विश्वकर्मा जयंती का आयोजन किया गया। निगम के कर्मशाला भवन, वाहन शाखा, एमएलडी फिल्टर प्लांट तथा जलकार्य विभाग स्थित विद्युत विभाग में भव्य पूजा-अर्चना संपन्न हुई।
इस अवसर पर महापौर श्रीमती अलका बाघमार एवं आयुक्त सुमित अग्रवाल, सभापति श्याम शर्मा ने भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन किया। महापौर ने पूजा उपरांत शहरवासियों की सुख-समृद्धि एवं नगर के निरंतर विकास की कामना की।
 कार्यक्रम के दौरान निगम कर्मचारियों ने वाहन शाखा में सभी वाहनों की विशेष पूजा-अर्चना की। वाहन शाखा प्रभारी एवं एमआईसी सदस्य ज्ञानेश्वर ताम्रकार सहित सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी इस धार्मिक अनुष्ठान में शामिल हुए। पूजा के बाद सामूहिक रूप से प्रसाद वितरण किया गया।
महापौर अलका बाघमार व सभापति श्याम शर्मा ने निगम कर्मचारियों व नगरवासियों को ‘विश्वकर्मा जयंती’ की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि नव-निर्माण एवं नव-सृजन में जुटे सभी कर्मयोगियों का अभिनंदन किया जाना चाहिए। निर्माण व सृजन के अधिष्ठाता देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की कृपा से नगर में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे।
पूजा-अर्चना के दौरान निगम कार्यालय परिसर में श्रद्धा, उल्लास और सौहार्द का वातावरण बना रहा। महापौर श्रीमती अलका बाघमार, आयुक्त सुमित अग्रवाल, सभापति श्याम शर्मा, एमआईसी सदस्य देवनारायण चंद्राकर, ज्ञानेश्वर ताम्रकार, शेखर चंद्राकर, लीना दिनेश देवांगन, मनीष साहू, नीलेश अग्रवाल,हर्षिका संभव जैन,कुलेश्वर साहू,साजन जोसफे, ललित ढीमर,सुरुचि उमरे, कमल देवांगन,ललिता ठाकुर,रंजीता पाटिल,अरुण सिंह,लोकेश्वरी ठाकुर, सावित्री दमाहे,मनोज सोनी,कर्मशाला अधिकारी शोएब अहमद के अलावा अधिकारी एवं कर्मचारी सभी ने भक्ति भाव से भगवान विश्वकर्मा के चरणों में पुष्प अर्पित किए।

RO. NO 13404/ 41

RO. NO 13404/ 41

Add Comment


Add Comment

RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter