• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
दुर्ग ग्रामीण युवा कांग्रेस ने मनाया राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 17 सितम्बर 2025,  09:25 PM IST
  • 509
दुर्ग ग्रामीण युवा कांग्रेस ने मनाया राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस

दुर्ग। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के आह्वान पर 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर जिला युवा कांग्रेस दुर्ग ग्रामीण इकाई ने जिला अध्यक्ष जयंत देशमुख के नेतृत्व में मालवीय चौक पर विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय सचिव अमित सिंह पठानिया, सह सचिव डॉ. मोनिका मंडरे, प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा एवं प्रभारी नरेंद्र वर्मा के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम में सैकड़ों युवा कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने “वोट चोर मोदी”, “रोजगार चोर मोदी” और “बेरोजगारी का मसीहा नरेंद्र मोदी गद्दी छोड़” जैसे नारे लगाते हुए केंद्र सरकार की नीतियों पर विरोध दर्ज कराया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि पिछले एक दशक में बेरोजगारी चरम पर है, जबकि सरकार ने रोजगार देने के नाम पर केवल झूठे वादे किए हैं।
जिला महासचिव दीपांकर साहू ने कहा कि आज देश का युवा रोजगार के लिए दर-दर भटक रहा है, लेकिन केंद्र सरकार की प्राथमिकता उद्योगपतियों को लाभ पहुँचाना है, न कि युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना।
युवा कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने बेरोजगारी के मुद्दे पर ठोस कदम नहीं उठाए तो आने वाले समय में युवा सड़क से संसद तक आंदोलन करने को बाध्य होंगे।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter