• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
अपराध और भी
एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर फायरिंग करने वाले मारे गए:गाजियाबाद में STF ने एनकाउंटर किया
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 17 सितम्बर 2025,  09:32 PM IST
  • 397
एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर फायरिंग करने वाले मारे गए:गाजियाबाद में STF ने एनकाउंटर किया

बरेली में दिशा पाटनी के घर फायरिंग करने वाले दोनों बदमाश मारे गए हैं। गाजियाबाद में बुधवार शाम नोएडा STF और CI यूनिट दिल्ली की टीम ने दोनों का एनकाउंटर कर दिया।

बदमाशों की पहचान रोहतक के रविंद्र और सोनीपत के अरुण के रूप में हुई। ये रोहित गोदारा और गोल्डी बराड़ के गैंग के थे। दोनों पर एक-एक लाख का इनाम था।

STF नोएडा के मुताबिक, बुधवार की शाम करीब 7.22 बजे पर गाजियाबाद के ट्रॉनिका सिटी एरिया में चेकिंग कर रहे थे। दो लड़के बाइक पर दिखे, जो चेकिंग देखकर भाग रहे थे। पीछा करने पर उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। एक एक गोली टीम के जवान को लगी। पुलिस जीप पर भी 3 गन शॉट लगे।

टीम ने खुद को बचाते हुए बदमाशों पर फायरिंग की। गोली लगने से अरुण और रविंद्र घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मौके से ग्लॉक, जिगाना पिस्टल और कारतूस बरामद हुए हैं। एक सफेद अपाचे मिली है। माना जा रहा है कि यही वो बाइक है, जिस पर वह बदमाश बरेली आए और फायरिंग करके वापस लौट गए थे।

STF के अनुसार, दोनों बदमाश CCTV में कैद हुए थे। दिशा पाटनी के घर फायरिंग करते वक्त अरुण सफेद शर्ट पहने था, रविंद्र नीले रंग की टीशर्ट में था। अरुण और रविंद्र पेशेवर शूटर थे।

एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश ने बताया, दोनों बदमाशों की पहचान होने के बाद पुलिस मुठभेड़ हुई है। बदमाश घायल हुए, उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां मृत घोषित कर दिया गया।

घटनाक्रम से जुड़े 3 फोटो देखिए...

इसी बाइक से शूटर अरुण और रविंद्र आए थे।

इसी बाइक से शूटर अरुण और रविंद्र आए थे।

पुलिस की गाड़ी पर तीन गोली लगी है। मौके पर फोरेंसिक टीम जांच में जुटी है।

पुलिस की गाड़ी पर तीन गोली लगी है। मौके पर फोरेंसिक टीम जांच में जुटी है।

ट्रॉनिका सिटी एरिया में पुलिस और STF के अधिकारी पहुंचे।

ट्रॉनिका सिटी एरिया में पुलिस और STF के अधिकारी पहुंचे।

रविंद्र पर हरियाणा में 5 केस ADG अमिताभ यश ने बताया, रविंद्र के खिलाफ हरियाणा के अलग-अलग थानों में 5 केस दर्ज हैं। रविन्द्र ने 20 दिसंबर, 2024 को फतेहाबाद में पुलिस स्कार्ट पर हमला करके अपराधी रवि जागसी को छुड़ाने की कोशिश में भी शामिल था। अरुण के खिलाफ जो भी केस हैं, उनका पता किया जा रहा है।

एनकाउंटर स्पॉट को सील कर दिया गया है।

एनकाउंटर स्पॉट को सील कर दिया गया है।

एनकाउंटर करने वाली पुलिस टीम दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के ACP धर्मेंद्र सिंह और दरोगा मंजीत सिंह अपनी टीम सहित शामिल रहे। इंस्पेक्टर योगेंद्र, प्रभारी STF यूनिट सोनीपत अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। यूपी SOG के इंस्पेक्टर अक्षय त्यागी भी अपनी टीम के साथ इस ऑपरेशन का हिस्सा रहे।

फायरिंग के वक्त मुंबई में थीं एक्ट्रेस

12 सितंबर की सुबह 3.30 बजे यूपी के बरेली में बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर फायरिंग हुई थी। बाइक से आए 2 बदमाशों ने ताबड़तोड़ 2 राउंड फायरिंग की। इसके बाद फरार हो गए।

फायरिंग के वक्त घर में दिशा की बहन और पूर्व आर्मी अफसर खुशबू पाटनी, पिता रिटायर्ड DSP जगदीश पाटनी, मां पद्मा पाटनी मौजूद थीं। गोली चलने की आवाज सुनकर सभी सहम गए। दिशा पाटनी मुंबई में थीं।

जगदीश ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस को घर के बाहर से 2 खाली कारतूस बरामद हुए। फायरिंग की जिम्मेदारी रोहित गोदारा और गोल्डी बराड़ गैंग ने ली। फेसबुक पोस्ट में लिखा- संत प्रेमानंद महाराज और कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज पर टिप्पणी से नाराज होकर फायरिंग को अंजाम दिया गया है। यह सिर्फ एक ट्रेलर है। अगली बार ऐसी हरकत दोहराई गई तो किसी को जिंदा नहीं छोड़ा जाएगा।

CCTV में फायरिंग करने वाले बदमाश कैद हुए थे।

CCTV में फायरिंग करने वाले बदमाश कैद हुए थे।

ये फुटेज बरेली में फायरिंग के बाद का है। दावा है कि पीछे बैठा रविंद्र, जबकि हेलमेट में अरुण।

ये फुटेज बरेली में फायरिंग के बाद का है। दावा है कि पीछे बैठा रविंद्र, जबकि हेलमेट में अरुण।

RO. NO 13843/ 27

RO. NO 13843/ 27

Add Comment


Add Comment

RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter


Operation not permitted