• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
जरा हट के और भी
विसर्जन कुंड का पानी हुआ प्राकृतिक तरीके से साफ:भोपाल महापौर ने बायो एंजाइम से किया स्प्रे; पूजन सामग्री फेंकने वालों को लगाई फटकार
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 17 सितम्बर 2025,  09:50 PM IST
  • 210
विसर्जन कुंड का पानी हुआ प्राकृतिक तरीके से साफ:भोपाल महापौर ने बायो एंजाइम से किया स्प्रे; पूजन सामग्री फेंकने वालों को लगाई फटकार

भोपाल में पहली बार विसर्जन कुंड के पानी को प्राकृतिक तरीके से साफ करने की पहल हुई है। बुधवार को महापौर मालती राय ने निर्माल्य सामग्री जैसे- नींबू, संतरे के छिलके, सड़े गुड़ से बना बायो एंजाइम को शाहपुरा स्थित कुंड में डाला। ऐसी ही पहल अन्य कुंड में भी की जाएगी। ताकि, कुंड का पानी साफ और स्वच्छ हो सके।

बॉयो एंजाइम से जल शुद्धिकरण की यह पहल एक्सपर्ट की देखरेख में की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ‎(सीपीसीबी) के वैज्ञानिकों की मौजूदगी में महापौर राय समेत जोन अध्यक्ष और पार्षदों ने शाहपुरा विसर्जन कुंड में ‎500 लीटर घोल डाला। एक्सपर्ट का कहना है कि ‎करीब एक सप्ताह के अंदर पानी‎ साफ हो जाएगा।

वैज्ञानिकों ने बताया कि प्रदूषण के ‎कारण पानी में ऑक्सीजन की मात्रा‎ कम हो जाती है। इससे न सिर्फ जलीय जीव-जंतु मर जाते हैं, बल्कि पानी भी सड़ जाता है। बायो एंजाइम पानी ‎को प्राकृतिक तरीके से साफ करता ‎है। यह नींबू, संतरे के छिलकों, सड़े ‎गुड़ और पानी को मिलाकर बनाया‎ जाता है। यह एक प्राकृतिक, ‎गैर-विषैले और पर्यावरण के अनुकूल ‎क्लीनर का काम करता है। इसका ‎उपयोग कपड़े धोने के साथ बर्तन ‎और हाथ धोने के लिए भी किया जा ‎सकता है।

स्प्रे के छिड़काव की 2 तस्वीरें...

महापौर मालती राय ने एक्सपर्ट की मौजूदगी में कुंड में स्प्रे डाला।

महापौर मालती राय ने एक्सपर्ट की मौजूदगी में कुंड में स्प्रे डाला।

शाहपुरा कुंड में स्प्रे का छिड़काव करती महापौर मालती राय।

शाहपुरा कुंड में स्प्रे का छिड़काव करती महापौर मालती राय।

1700 से अधिक मूर्तियां हुई थी विसर्जित जानकारी के अनुसार, शाहपुरा के विसर्जन कुंड में‎ इस बार 222 बड़ी और 1456 छोटी ‎गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ है। स्प्रे के छिड़काव के दौरान एमआईसी सदस्य सुषमा बाविसा, पार्षद अरविंद वर्मा और अधिकारी मौजूद थे।

विसर्जन सामग्री फेंकने पर लगाई फटकार स्प्रे के छिड़काव के दौरान ही महिला समेत दो व्यक्ति पूजन सामग्री कुंड में फेंकने आ गए। इस पर महापौर राय नाराज हो गईं। उन्होंने कहा कि हम पानी को साफ करने के प्रयास कर रहे हैं, लेकिन आप पानी को खराब कर रही है। समझाइश के बाद सामग्री कुंड में न फेंकने की बात कहीं।

RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37

RO. NO 13404/ 37

Add Comment


Add Comment

629151020250338041002855468.jpg
RO. NO 13404/ 37
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 37
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 37
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 37
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter