• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
देश विदेश और भी
राहुल गांधी के बाद सौरभ भारद्वाज ने 'वोट चोरी' के सबूत दिखाए, केजरीवाल को बताया 'दूरदर्शी'
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 18 सितम्बर 2025,  08:57 PM IST
  • 332
राहुल गांधी के बाद सौरभ भारद्वाज ने 'वोट चोरी' के सबूत दिखाए, केजरीवाल को बताया 'दूरदर्शी'

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भाजपा और चुनाव आयोग पर वोट चोरी का आरोप लगाते हुए सबूत पेश किए। राहुल गांधी के इन आरोपों पर चुनाव आयोग ने भी पलटवार कर दिया। इसके बाद आम आदमी पार्टी भी कांग्रेस के समर्थन में उतर आई। आप दिल्ली के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कुछ सबूत पेश करते हुए भाजपा और चुनाव आयोग पर वोट चोरी के आरोपों को दोहराया।

आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि कांग्रेस के राहुल गांधी की प्रेसवार्ता का इंतजार था। उन्होंने सबूतों के साथ दिखाया कि कर्नाटक की एक जगह छह हजार वोट गलत तरीके से काटे गए। उन्होंने आज जो बात समझाने की कोशिश की, अरविंद केजरीवाल ने सबसे पहले ऐसा मुद्दा उठाया था। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने आज 18 सितंबर को जो बात कही, अरविंद केजरीवाल ने 9 महीने पहले दिल्ली चुनाव से दो महीने पहले सबूतों के साथ बात रखी थी। बताया था कि कुछ लोगों के नाम चुने जाते हैं और वोट कटवाने के लिए एप्लीकेशन डाल दी जाती है।

उन्होंने कहा कि हमने कई ऐसे लोगों को बुलाया, जिनके नाम से एप्लीकेशन डाली गई थी। जब लोग सामने आए तो बताया कि उन्होंने एप्लीकेशन नहीं डाली है। हमने चुनाव आयोग से सवाल पूछा कि जब एप्लीकेशन नहीं डाली तो उनके नाम से कौन यह काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने कभी जवाब नहीं दिया। चुनाव आयोग ने न तो सीसीटीवी की फुटेज खंगालने की जहमत उठाई और न ही फर्जी एप्लीकेशन डालने वालों को पकड़ने के लिए जांच की। उन्होंने अरविंद केजरीवाल का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वो वोट चोरी जैसा मुद्दा उठाते दिखाई दे रहे हैं।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter