• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
मध्य प्रदेश और भी
रीवा में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: सहायिका की ज्वाइनिंग के लिए मांगी 50 हजार की रिश्वत, परियोजना अधिकारी ट्रैप
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 18 सितम्बर 2025,  09:15 PM IST
  • 367
रीवा में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: सहायिका की ज्वाइनिंग के लिए मांगी 50 हजार की रिश्वत, परियोजना अधिकारी ट्रैप

रीवा जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग के एक परियोजना अधिकारी को लोकायुक्त टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोप है कि अधिकारी ने आंगनबाड़ी सहायिका की ज्वाइनिंग कराने के लिए 50 हजार रुपए की मांग की थी।

सिरमौर क्षेत्र का मामला

जानकारी के मुताबिक, फरियादी राहुल सेन ने लोकायुक्त कार्यालय रीवा में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि उसकी पत्नी का आंगनबाड़ी सहायिका पद पर चयन हुआ है, लेकिन परियोजना अधिकारी सिरमौर क्षेत्र के शेषनारायण मिश्रा ने ज्वाइनिंग के लिए 50 हजार रुपए की मांग की।

आरोपी के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध

लोकायुक्त टीम ने शिकायत का सत्यापन किया और आरोप सही पाए जाने पर गुरुवार को ट्रैप कार्रवाई की। रीवा लोकायुक्त एसपी सुनील पाटीदार ने बताया कि आरोपी अधिकारी को रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और आरोपी के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया गया है।


Add Comment


Add Comment






Get Newspresso, our morning newsletter