• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
दुर्ग - भिलाई और भी
दुर्ग : भाजपा संस्थापक सदस्य बिसे यादव को श्रद्धांजलि न देने पर मचा बवाल, सभापति ने माना ‘त्रुटि’
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 18 सितम्बर 2025,  06:16 PM IST
  • 5134
यादव समाज में आक्रोश यादव समाज ने इस भूल को लेकर नाराज़गी जाहिर की। समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि नगर निगम को तत्काल विशेष श्रद्धांजलि सभा आयोजित करनी चाहिए, ताकि बिसे यादव को सम्मान दिया जा सके।

दुर्ग नगर  निगम की भूल बनी चर्चा का विषय

ज्वाला एक्सप्रेस न्यूज , 9993590905

भाजपा के संस्थापक सदस्य और पूर्व पार्षद बिसे यादव के निधन पर गुरुवार को नगर निगम की सामान्य सभा में श्रद्धांजलि नहीं दी गई। इस गंभीर भूल ने दुर्ग  नगर निगम की संवेदनशीलता और कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।


सभापति श्याम शर्मा ने जताया खेद

दुर्ग नगर निगम सभापति श्याम शर्मा ने इस पर खेद जताते हुए कहा, “यह त्रुटि हो गई है, हमारी कोई मंशा नहीं थी। बिसे यादव जैसे वरिष्ठ नेता को श्रद्धांजलि देना हमारा कर्तव्य था, जो रह गया।”


समाज  ने साधा निशाना

नगर निगम की इस चूक पर  समाज के लोगों ने कहा कि भाजपा के ही संस्थापक सदस्य और वरिष्ठ नेता को श्रद्धांजलि न देना राजनीतिक असंवेदनशीलता का प्रतीक है। उन्होंने निगम पर आरोप लगाया कि सत्ता में बैठे लोग अपने ही योगदानकर्ताओं को भूल गए।


यादव समाज में आक्रोश

यादव समाज ने इस भूल को लेकर नाराज़गी जाहिर की। समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि नगर निगम को तत्काल विशेष श्रद्धांजलि सभा आयोजित करनी चाहिए, ताकि बिसे यादव को सम्मान दिया जा सके।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter