• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
सहेली ज्वेलर्स संचालक सुनील जैन पर अपराध दर्ज, भिलाई इस्पात संयंत्र से रिटायर्ड कर्मचारी से मारपीट
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 20 सितम्बर 2025,  07:02 PM IST
  • 3388
सहेली ज्वेलर्स संचालक सुनील जैन पर अपराध दर्ज, भिलाई इस्पात संयंत्र से रिटायर्ड कर्मचारी से मारपीट

दुर्ग। गांधी चौक के भीड़भाड़ वाले सर्राफा क्षेत्र में शुक्रवार की शाम एक बड़ा विवाद सामने आया। भिलाई इस्पात संयंत्र से सेवानिवृत्त 60 वर्षीय मनोहर लाल सोनी अपनी स्कूटी ज्यूपिटर से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सदर सर्राफा गांधी चौक पर एक काले रंग की कार अचानक बिना संकेत दिए मुड़ी, जिससे वे गिरते–गिरते बचे।

जब उन्होंने कार चालक को इशारे से सावधानी बरतने की बात कही तो कार से सहेली ज्वेलर्स के संचालक सुनील जैन उतरे और गाली–गलौच करने लगे। आरोप है कि सुनील जैन ने न सिर्फ सार्वजनिक स्थान पर अश्लील व अभद्र गालियां दीं बल्कि जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद उन्होंने मनोहर लाल सोनी का कॉलर पकड़कर मुक्कों से मारपीट की।

घटना यहीं नहीं रुकी, कार चालक भी गाली–गलौच करते हुए आया और उसने शिकायतकर्ता को थप्पड़ मारा, धक्का–मुक्की की और उनकी शर्ट के बटन तोड़ दिए। इस दौरान सेवानिवृत्त कर्मचारी को बाएं कान, जबड़े और सिर पर चोट आई। पीड़ित का कहना है कि आसपास मौजूद लोगों ने पूरी घटना देखी, जिनमें सुरेंद्र शर्मा और विजय मनहरे प्रमुख गवाह हैं।

सार्वजनिक स्थल पर हुई इस घटना से शिकायतकर्ता बेहद आहत हैं। उन्होंने कहा कि “सेवानिवृत्ति के बाद सम्मान की जिंदगी जीना चाहता हूं लेकिन सरेआम इस तरह गालियां और मारपीट होना बेहद दुखद है।”

कोतवाली पुलिस ने इस मामले में सहेली ज्वेलर्स संचालक सुनील जैन और उसके ड्राइवर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 296, 115(2), 351(3) एवं 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दूसरी वह सहेली ज्वेलर्स के संचालक सुनील जैन की शिकायत पर मनोहर सोनी के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter