• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ़ जनसंपर्क और भी
पुलगांव मुक्तिधाम परिसर में 31.49 लाख से बना शेड व प्रतीक्षालय लोकार्पित
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 21 सितम्बर 2025,  09:40 PM IST
  • 206
पुलगांव मुक्तिधाम परिसर में 31.49 लाख से बना शेड व प्रतीक्षालय लोकार्पित

?कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव व महापौर अलका बाघमार ने किया उद्घाटन:

?नागरिकों को मिली नई सुविधाओं का तोहफा,नवनिर्मित शेड व प्रतीक्षालय से मिलेगी श्रद्धांजलि सभाओं में सुविधा:

?क्षेत्रीय विकास में एक और उपलब्धि, नागरिकों ने जताई खुशी:

दुर्ग//नगर पालिक निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 55 पुलगांव मुक्तिधाम परिसर में आज एक महत्वपूर्ण लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत लगभग 31.49 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित शेड एवं प्रतीक्षालय का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव, महापौर श्रीमती अलका बाघमार और सभापति श्याम शर्मा ने किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

मुक्तिधाम में नव निर्मित शेड और प्रतीक्षालय नागरिकों के लिए बेहतर सुविधा और आरामदायक व्यवस्था उपलब्ध कराएंगे। बारिश, धूप या अन्य मौसम में श्रद्धांजलि सभा के दौरान लोगों को अब परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। साथ ही परिसर को रंगरोगन और सौंदर्यीकरण से आकर्षक और साफ-सुथरा रूप दिया गया है।

?लोकार्पण अवसर पर कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि निगम क्षेत्र के हर वार्ड में विकास कार्य लगातार किए जा रहे हैं, ताकि आमजन को मूलभूत सुविधाएं सहज रूप से मिल सकें। उन्होंने कहा कि मुक्तिधाम समाज का एक महत्वपूर्ण स्थल है, यहाँ पर नागरिकों की सुविधा का विशेष ध्यान रखना जरूरी है।

?महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने अपने संबोधन में कहा कि निगम प्रशासन लगातार नागरिकों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए योजनाओं का क्रियान्वयन कर रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में शहर के अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भी इसी तरह के विकास कार्य किए जाएंगे।

?सभापति श्याम शर्मा ने कहा कि यह निर्माण कार्य नागरिकों को प्रत्यक्ष रूप से लाभ पहुँचाने वाला है। इससे न केवल लोगों को सुविधा होगी, बल्कि यह क्षेत्र की बेहतर छवि और समग्र विकास में योगदान देगा।

?कार्यक्रम में आयुक्त सुमित अग्रवाल, एमआईसी सदस्य नरेंद्र बंजारे, देवनारायण चंद्राकर, काशीराम कोसरे, ज्ञानेश्वर ताम्रकर, मनीष साहू, लीलाधर पाल, नीलेश अग्रवाल, कुलेश्वर साहू, कमल देवांगन, संजय अग्रवाल, साजन जोसफ, पार्षद अश्वनी निषाद,ललित ढीमर,श्रीमती सविता साहू,पूर्व पार्षद दिनेश देवांगन, कार्यपालन अभियंता दिनेश नेताम, उपअभियंता पंकज साहू,मंडल अध्यक्ष कौशल साहू,मंडल अध्यक्ष महेंद्र लोढ़ा,जितेंद ताम्रकार'बाबू,पिंटू चोपड़ा,सहित क्षेत्र के अनेक सम्मानित नागरिक मौजूद रहे।

इस लोकार्पण कार्यक्रम को क्षेत्र के नागरिकों ने सराहा और कहा कि इस तरह के निर्माण कार्यों से शहर के सार्वजनिक स्थलों में सुविधाओं का स्तर लगातार बढ़ रहा है।जन संपर्क/राजू बक्शी

RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37

RO. NO 13404/ 37

Add Comment


Add Comment

629151020250338041002855468.jpg
RO. NO 13404/ 37
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 37
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 37
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 37
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter