• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
मनोरंजन और भी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गायक और अभिनेता स्व. किशोर कुमार को किया नमन
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 13 अक्टूबर 2024,  09:20 PM IST
  • 170
भोपाल :मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में जन्मे महान गायक और अभिनेता किशोर कुमार की पुण्यतिथि 13 अक्टूबर पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि श्री किशोर कुमार मध्यप्रदेश के रत्न थे। उन्होंने सुविख्यात गायक और अभिनेता के रूप में विशेष पहचान बनाई। मुख्यमंत्री ने स्व. किशोर कुमार की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि आवाज के जादूगर, किशोर जी ने विविध भारतीय भाषाओं में गीत गाकर गीत-संगीत के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए। स्व. किशोर जी के सुरीले गीत सदैव उनका स्मरण करवाते रहेंगे।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter