इंदौर में फर्स्ट बटालियन में पदस्थ एक आरक्षक की कोबरा सांप के डसने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह शनिवार रात में अस्तबल में सांप पकड़ने गया था, तभी सांप ने उसे हाथ में डंस लिया। अधिकारियों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान आरक्षक ने दम तोड़ दिया।
सदर बाजार पुलिस के अनुसार, आरक्षक संतोष चौधरी (47) को शनिवार रात करीब 9 बजे सांप ने डंस लिया था। साथी स्वामी प्रसाद साहू उपचार के लिए एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे थे।
आरक्षक ने जैसे ही सांप को पकड़ा, सांप ने हाथ में डंस लिया।
आरक्षक ने कुछ देर सांप के साथ पोज देते हुए फोटो खिंचाई।
घबराहट होने पर आरक्षक सांप को लेकर मौके से भागा।
इलाज के दौरान आरक्षक की मौत हो गई।
आरक्षक पहले भी पकड़ चुका सांप पुलिस ने बताया कि संतोष चौधरी फर्स्ट बटालियन में आरक्षक के पद पर कार्यरत था। पिछले 17 सालाें से सेवा दे रहा था। रात में जब घोड़ों के अस्तबल में सांप की सूचना मिली, तो अधिकारी के कहने पर संतोष वहां पहुंचा। वह पहले भी सांप पकड़ चुका था, इसलिए उसे बुलाया गया।
संतोष इंदौर का ही रहने वाला था। परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी है। घटना की जानकारी मिलते ही कई अधिकारी रात में अस्पताल पहुंच गए थे।
ज्वाला प्रसाद अग्रवाल, कार्यालय शाप न. 2 संतोषी मंदिर परिसर,गया नगर दुर्ग , छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
+91 99935 90905
amulybharat.in@gmail.com
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 49001
Copyright © Amuly Bharat News ©2023-24. All rights reserved | Designed by Global Infotech
Add Comment