• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
अपराध और भी
ललित मोदी का भाई मुश्किलों में: रेप केस में समीर मोदी 2 दिन के पुलिस रिमांड पर, साकेत कोर्ट का फैसला
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 21 सितम्बर 2025,  11:04 PM IST
  • 265
भगोड़े ललित मोदी के भाई समीर मोदी को रेप मामले में कल दिल्ली एयरपोर्ट से अरेस्ट किया था। आज उन्हें अदालत में पेश किया, जहां से दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।

भगोड़े बिजनेसमैन ललित मोदी के भाई और कारोबारी समीर मोदी को रेप केस मामले में साकेत कोर्ट ने 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। पुलिस ने समीर मोदी के लिए 3 दिन का पुलिस रिमांड मांगा था। उन पर 2019 के दुष्कर्म और धमकी के मामले में कल यानी गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट से गिरफ्तार किया गया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोदी इंटरप्राइजेज के मैनेजिंग डायरेक्टर, मोदी केयर फाउंडेशन और कलरबाग कॉस्मेटिक के संस्थापक समीर मोदी के खिलाफ न्यू फ्रेंडस कॉलोनी थाने में रेप और धमकी की धाराओं के तहत केस दर्ज हुआ था। शिकायतकर्ता महिला ने दस सितंबर को दी पुलिस शिकायत में आरोप लगाया था कि समीर मोदी ने 2019 से लगातार उनके साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। शादी का दबाव डाला तो धमकियां मिलीं।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि समीर मोदी ने उसे फैशन और लाइफस्टाइल में करियर दिलाने का भी वादा किया था। उसने पहली बार दिसंबर 2019 में घर बुलाया और शारीरिक शोषण किया। उसे पहले शादी का झांसा दिया, उसके बाद करियर खराब करने की धमकियां दी गईं। केवल उसे ही नहीं बल्कि उसके परिवार को भी नुकसान पहुंचाने की धमकियां दी गई थीं।

उधर, समीर मोदी का पक्ष है कि यह केस झूठा है और पैसे हड़पने के लिए यह साजिश रची गई है। उनकी टीम की ओर से जारी बयान में कहा गया कि महिला ने 50 करोड़ रुपये की मांग की थी। समीर गुप्ता ने 8 और 13 अगस्त को विभिन्न पुलिस अधिकारियों के समक्ष इसके सबूत पेश करके शिकायत दर्ज कराई थी।

समीर मोदी के वकीलों ने कहा कि पुलिस ने तथ्यों की जांच किए बिना ही उन्हें जल्दबाजी में अरेस्ट कर लिया है। यह कानूनों के प्रावधानों के दुरुपयोग का मामला है। उन्होंने कहा कि हमें न्यायपालिका और जांच एजेंसियों पर पूरा भरोसा है कि इस पूरी साजिश का खुलासा हो जाएगा।

RO. NO 13404/ 41

RO. NO 13404/ 41

Add Comment


Add Comment

RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter