• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
अन्य शहर और भी
नगर पंचायत और पंचायत चुनावों की तैयारी: श्री मारकंडे नियुक्त प्रेक्षक
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 14 अक्टूबर 2024,  06:18 AM IST
  • 334

नगर पंचायत और पंचायत चुनावों की तैयारी: श्री मारकंडे नियुक्त प्रेक्षक

- मोहला-मानपुर चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेंगे श्री सीएल मारकंडे

- नगर पालिका और पंचायत चुनावों के लिए निर्वाचन नामावली पुनरीक्षण पर जोर

        मोहला । छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग नया रायपुर के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकंडे को जिला मोहला-मानपुर अंबागढ़ चौकी के नगर पालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचन नामावली तैयार/पुनरीक्षण हेतु प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। श्री मारकंडे राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगर पंचायत अंबागढ़ चौकी एवं ग्राम पंचायतों के पंच/सरपंच जनपद पंचायत सदस्य एवं जिला पंचायत के सदस्य के लिए निर्वाचन संपन्न कराए जाने के लिए निर्वाचन नामावली तैयार पुनरीक्षित कराए जाने की तैयारी की जायजा लेंगे। निर्वाचन नामावली गुणवत्तापूर्ण एवं त्रुटि रहित तैयार किया जाए इसके संबंध में आवश्यक निर्देश देंगे आयोग द्वारा जारी तय कार्यक्रम के अनुरूप उक्त कार्यक्रम संपादित किया जा सके। श्री मारकंडे 14 अक्टूबर को 11:00 बजे को जिला मुख्यालय मोहला में उपस्थित होंगे और 3:00 बजे तक वन विभाग की रेस्ट हाउस में रूकेंगे। अधिक जानकारी के लिए मो. 94255-40484 पर आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter