• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
देश विदेश और भी
तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में 4 लोग जिंदा जले
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 23 सितम्बर 2025,  12:33 PM IST
  • 713
तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में 4 लोग जिंदा जले

अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश)। यूपी के अलीगढ़ में मंगलवार (23 सितंबर) तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में 4 लोग जिंदा जल गए। एक की हालत गंभीर है। यह दर्दनाक हादसा अकराबाद थाना क्षेत्र के गोपी पुल के पास हुआ है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए हैं। मृतकों की शिनाख्त कराई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तेज रफ्तार कार और कैंटर के बीच हुई जोरदार टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। इससे कार और कैंटर पूरी तरह जलकर खाक हो गए।

 टक्कर के बाद गाड़ियों में लगी आग

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चंद सेकंड में दोनों गाड़ियां धू-धू कर जलने लगीं। कार महिला पुरुष और एक बच्चा घटनास्थल पर ही जिंदा जल गए। जबकि, कैंटर में बैठे व्यक्ति की भी मौत हो गई। घायलों को स्थानीय लोगों ने बाहर निकालकर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।

पुलिस और दमकल टीम ने किया रेस्क्यू सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस प्रशासन और दमकल विभाग की टीमें पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया और फिर गाड़ियों से शवों को निकाला गया। एसपी ग्रामीण ने बताया कि राहत और बचाव कार्य समय पर शुरू कर दिया गया था, जिससे एक घायल को बचाया जा सका।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter