• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
राजनंदगांव और भी
पदयात्री युवती को कार ने रौंदा, मौत, भिलाई की रहने वाली थी
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 23 सितम्बर 2025,  09:17 PM IST
  • 642
पदयात्री युवती को कार ने रौंदा, मौत, भिलाई की रहने वाली थी

राजनांदगांव।  नवरात्रि के दूसरे दिन एक युवती पदयात्री की उस वक्त दर्दनाक मौत हो गई, जब उसे एक लग्जरी कार सवार ने बुरी तरह रौंद दिया। घायल हालत में महिला को भिलाई भेजा गया, जहां उसकी मौत हो गई। घटना मंगलवार सुबह 8 बजे की है। सोमनी पुलिस घटना की जांच कर रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक भिलाई स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की 21 वर्षीय युवती कुमारी महिमा साहू पदयात्री के जत्थे में शामिल होकर डोंगरगढ़ जा रही थी। आज सुबह लगभग 8 बजे मनकी गांव के पहले एक तेज रफ्तार महिन्द्रा थार ने अचानक उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद कार चालक फरार हो गया। इधर पुलिस की मदद से जख्मी युवती को उपचार के  लिए भिलाई ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सोमनी थाना प्रभारी प्रमोद श्रीवास्तव ने घटना की पुष्टि करते कहा कि मनकी गांव के पहले आज सुबह हुई सड़क हादसे में युवती की मौत हुई है।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter