• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
राजनंदगांव और भी
नवरात्र पर्व का शुभारंभ देवी मंदिरों में आस्था की ज्योति प्रज्वलित की गई…
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 24 सितम्बर 2025,  05:57 PM IST
  • 622
नवरात्र पर्व का शुभारंभ देवी मंदिरों में आस्था की ज्योति प्रज्वलित की गई…

राजनांदगांव। नवरात्र पर्व का शुभारंभ होने के साथ पहले  जिलेभर के देवी मंदिरों में आस्था की ज्योति प्रज्वलित की गई। मां पाताल भैरवी एवं शीतला मंदिर, मां काली मंदिर में सुबह से बड़ी संख्या में भक्त ज्योति कलश प्रज्ज्वलित करने पहुंचे।
दुर्गा पंडालों में जस गीत और भजनों के साथ मां दुर्गा की प्रतिमाएं विराजित कर भक्तों ने शक्ति की देवी मां दुर्गा की आराधना की। दुर्गा प्रतिमाओं को पंडालों में विराजित करने का दौर रविवार से शुरू हुआ था जो कि सोमवार एकम की रात तक चलता रहा। सोमवार से नवरात्र पर्व का शुभारंभ हो चुका है। इस बार नवरात्रि 10 दिनों की रहेगी। पहले ही दिन मंदिरों में भक्तों की उपस्थिति अधिक रही और माहौल भक्तिमय रहा। दुर्गा उत्सव समितियों ने विधि विधान से पूजा अर्चना कर शक्ति की देवी मां दुर्गा की पंडालों में मूर्ति स्थापना कर अराधना की। मंदिरों को रंगीन िबजली झालरों से सजाया गया है। पदयात्रियों के लिए सेवा पंडालों में विश्राम करने व्यवस्था की गई है। प्रकाश, पेयजल, दवा उपलब्ध है। प्रशासन द्वारा पेयजल एवं पंडालों में विद्युत की नियमित सप्लाई होगी। सफाई की मॉनिटरिंग करने अफसरों को जिम्मेदारी सौंपी है। सड़कों पर बैरिकेडिंग करने के साथ ही पार्किंग स्थान भी बनाए हैं।सेवा पंडालों में चिकित्सा व्यवस्था रहेगी। पदयात्रियों के लिए नर्सों की ड्यूटी लगाई गई है। विश्राम, चाय-नाश्ता, भोजन, पेयजल की उपलब्धता बनी रहेगी। ट्रैफिक व्यवस्था की पुलिस ने तैयारी की है। शहर के अलावा मिल चाल, तुलसीपुर, ममता नगर, सिविल लाइन, मोतीपुर, नवागांव, बाबूटोला, लिटिया में सेवा पंडाल तैयार है। पंडालों में निगम द्वारा प्रकाश, पेयजल का इंतजाम किया गया है। विश्राम के लिए तकिया, चादर एवं गद्दे रखें गए है।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter