• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
राजनंदगांव और भी
दिव्यांग बेटे पर पेट्रोल डालकर मां ने लगा दी आग
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 24 सितम्बर 2025,  06:05 PM IST
  • 620
दिव्यांग बेटे पर पेट्रोल डालकर मां ने लगा दी आग

राजनांदगांव । राजनांदगांव पेंण्ड्री में बेटे के शराब पीने व गाली गालौच करने से परेशान होकर एक मां ने अपने ही दिव्यांग बेटे पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी मां को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थिया हिना साहू अपने पति विरेन्द्र साहू, सास सुहागा बाई और अपने दो बच्चों के साथ रहती है। प्रार्थिया हिना व पति विरेन्द्र दोनों पैर से दिव्यांग हैं। 22 सितंबर की सुबह अटल आवास स्थित घर में आरोपिया सुहागा बाई साहू व विरेन्द्र साहू के बीच लड़ाई झगड़ा हो रहा था। तब प्रार्थिया ने अपने पति व अपने सास को समझाइश देकर लगभग 9:45 बजे अपने दोनों बच्चो को स्कूल छोडऩे रेवाडीह गई थी, इसी बीच प्रार्थिया की सास सुहागा बाई ने अपने बेटे विरेन्द्र साहू के उपर पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी और कमरे के दरवाजा को बाहर से बंद कर दिया। इस बीच वापस लौट रही पत्नी ने पड़ोसियों के चिल्लाने की आवाज सुनकर तत्काल वहां पहुंची और पानी लाकर विरेन्द्र साहू के शरीर में डाला, फिर उन्हें 108 एम्बुलेंस से शासकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए। जिसके बाद हिना ने इसकी शिकायत  लालबाग थाने में दर्ज कराई।  प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना लालबाग में अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया। वहीं उपचार के दौरान विरेन्द्र साहू की मौत हो गई। विवेचना दौरान प्रकरण में धारा 103(1) बीएनएस जोड़ा गया। इधर घटना के बाद फरार आरोपी महिला को पुलिस ने गांधी चौक राजनांदगांव स्थित अपने बहन दमाद के घर से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने अपराध करना स्वीकार किया। उसने बताया कि वह अपने दिव्यांग पुत्र विरेन्द्र साहू के नशा करने व गाली गलौज करने से कई वर्षों से परेशान थी। इसके चलते घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

Add Comment


Add Comment

RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg
RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter