• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
100 करोड़ की टैक्स चोरी का मामला: सितार गुटखा फैक्ट्री पर छापा, व्यापारी गिरफ्तार
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 24 सितम्बर 2025,  06:27 PM IST
  • 472
100 करोड़ की टैक्स चोरी का मामला: सितार गुटखा फैक्ट्री पर छापा, व्यापारी गिरफ्तार

रायपुर ।  राज्य जीएसटी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए टैक्स चोरी के एक मामले में दुर्ग जिले के एक व्यापारी को गिरफ्तार किया है। सूत्रों के अनुसार, यह मामला लगभग 100 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी से जुड़ा हुआ है, जो राज्य में अब तक की सबसे बड़ी कर चोरी में से एक हो सकती है।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, ये पूरा मामला गुटखा उत्पादन और अवैध बिक्री से संबंधित है। बीते दिनों विभाग ने दुर्ग के गनियारी गांव में स्थित सितार गुटखा फैक्ट्री पर योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की थी। इस ऑपरेशन को बेहद गुप्त और रणनीतिक ढंग से अंजाम दिया गया।
सूत्रों के अनुसार, फैक्ट्री संचालक गुरमुख नामक व्यापारी को इस छापेमारी के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। छानबीन में भारी मात्रा में गुटखा बनाने के कच्चे माल, पैकिंग रैपर और मशीनरी जब्त की गई है। अधिकारियों को शक है कि यह नेटवर्क पिछले 4-5 वर्षों से सक्रिय था और इसमें कई विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत भी हो सकती है।
बताया जा रहा है कि यह फैक्ट्री रात में, कम रोशनी में और मध्यप्रदेश से बुलाए गए कर्मचारियों से संचालित की जाती थी। कर्मचारी रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक की शिफ्ट में काम करते थे। इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए, जीएसटी टीम ने छापेमारी से पहले तकरीबन आधा किलोमीटर पहले ही अपनी गाडिय़ों की लाइटें बंद कर दीं और फैक्ट्री के चारों ओर घूमकर सभी संभावित गुप्त रास्तों की जांच की।
छापेमारी रात करीब 3 बजे अंजाम दी गई, जब टीम फैक्ट्री की सात फीट ऊंची दीवार फांदकर अंदर दाखिल हुई। टीम को देख वहां काम कर रहे सभी कर्मचारी हड़बड़ा गए। अब व्यापारी की गिरफ्तारी के बाद आगे और भी बड़े खुलासे होने की उम्मीद जताई जा रही है।

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

Add Comment


Add Comment

RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg
RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter