• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
मध्य प्रदेश और भी
एयरपोर्ट पर नायब तहसीलदार को आया हार्ट अटैक, मौत
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 25 सितम्बर 2025,  10:47 PM IST
  • 338
भोपाल में खुद कार ड्राइव कर गए थे; सीने में दर्द उठा, जमीन पर गिर पड़े

भोपाल के गोविंदपुरा तहसील में नायब तहसीलदार दिनेश साहू की हार्ट अटैक से मौत हो गई। वे पूर्व चुनाव आयुक्त ओपी रावत की ड्यूटी में एयरपोर्ट पर थे। इस दौरान उन्हें सीने में दर्द हुआ। साथी कर्मचारी उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त ओपी रावत की गुरुवार दोपहर 12.45 बजे मुंबई के लिए फ्लाइट थी। उनकी लाइजनिंग के लिए नायब तहसीलदार साहू को लॉयजन ऑफिसर बनाया गया था। इसके चलते वे सुबह खुद कार चलाकर एयरपोर्ट पर पहुंचे थे।

दो साल पहले हुआ था प्रमोशन साहू राजस्व निरीक्षक से नायब तहसीलदार के रूप में करीब दो साल पहले पदोन्नत हुए थे। यहां से उन्हें टीकमगढ़ में पदस्थ किया था। फिर वे ट्रांसफर होकर भोपाल आए। जहां गोविंदपुरा तहसील में उन्हें पदस्थ किया गया।

नायब तहसीलदार साहू गोविंदपुरा तहसील में पदस्थ थे।

नायब तहसीलदार साहू गोविंदपुरा तहसील में पदस्थ थे।

भोपाल में ही रहता है पूरा परिवार एसडीएम श्रीवास्तव ने बताया कि साहू का परिवार भोपाल में ही रहता है। उनके दो बेटे हैं, जो घटना के बाद ही आ गए। गोविंदपुरा एसडीएम रवीश कुमार श्रीवास्तव, तहसीलदार सौरभ वर्मा समेत प्रशासनिक अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे। शुक्रवार को शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।

कोई भी मेडिकल हिस्ट्री नहीं मिली अफसरों ने बताया कि नायब तहसीलदार साहू की कोई मेडिकल हिस्ट्री भी नहीं थी। ब्लड प्रेशर, शुगर जैसी समस्या भी नहीं थी। एयरपोर्ट पर ही एम्बुलेंस में उन्हें सीपीआर दिया गया, लेकिन जान नहीं बच सकी। एसडीएम श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यपालिक दंडाधिकारी की हैसियत से साहू के पास कानून व्यवस्था थी। अनंतपुरा कोकता, हथाईखेड़ा समेत लव जिहाद की कार्रवाई में उन्होंने बेहतर तरीके से काम किया था। हुजूर एसडीएम विनोद सोनकिया ने बताया कि साहू बैरागढ़ में राजस्व निरीक्षक रह चुके हैं। उनका अच्छा व्यवहार था। अपने काम को लेकर वे हमेशा गंभीर रहे हैं।

RO. NO 13404/ 41

RO. NO 13404/ 41

Add Comment


Add Comment

RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter