• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
देश विदेश और भी
देवीलाल जयंती पर इनेलो ने किया शक्ति प्रदर्शन, अभय चौटाला ने तीन वादे किए
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 25 सितम्बर 2025,  11:21 PM IST
  • 204
देवीलाल जयंती पर इनेलो ने किया शक्ति प्रदर्शन, अभय चौटाला ने तीन वादे किए

पूर्व उप-प्रधानमंत्री स्व. ताऊ देवीलाल की 112वीं जयंती के अवसर पर रोहतक में इनेलो ने सम्मान दिवस समारोह में जोरदार शक्ति प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में हरियाणा के अलावा पंजाब, दिल्ली और आसपास के राज्यों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक पहुंचे। मंच पर इनेलो के शीर्ष नेताओं के साथ पंजाब के पूर्व उप-मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल भी उपस्थित रहे। हालांकि चर्चाओं के बावजूद पूर्व उप राष्ट्रपति जगदीप सिंह धनखड़ नहीं आए। समारोह का माहौल पारंपरिक श्रद्धांजलि और राजनीतिक संदेश का समन्वय था। महिलाएं हरी चुनरी पहनकर देवीलाल व इनेलो के गीतों पर नृत्य करती दिखीं। रैली में तीन बड़े पंडाल, VIP पार्किंग की व्यवस्था और कार्यक्रम स्थल पर 10 एलईडी स्क्रीन लगाई हुई थीं।

अभय चौटाला के तीन वादे

इनेलो सुप्रीमो अभय चौटाला ने सभा को संबोधित करते हुए मौजूदा राज्य सरकारों पर तीखी टिप्पणी की। अभय ने उनकी सरकार बनने पर तीन वादे पूरा करने का भरोसा दिलाया। अभय ने कहा कि उनकी सरकार बनने पर पेंशन दोगुनी की जाएगी, हर उपभोक्ता को मुफ्त बिजली उपलब्ध कराने का लक्ष्य होगा और शिक्षा, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार के मुद्दों पर त्वरित और निर्णायक कदम लिए जाएंगे। पहली कलम से तीन निर्णायक निर्णय लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार देने, भ्रष्टाचार उखाड़ फेंकने और गुंडाराज समाप्त करने पर उनका फोकस रहेगा।

RO. NO 13404/ 41

RO. NO 13404/ 41

Add Comment


Add Comment

RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter