• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
दुर्ग - भिलाई और भी
विधायक श्री कोर्सेवाड़ा ने आस्था ट्रेन को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 14 अक्टूबर 2024,  07:29 PM IST
  • 128
अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं का रेलवे स्टेशन में स्वागत
दुर्ग। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना श्री रामलला दर्शन (अयोध्या धाम) अंतर्गत अयोध्या के भगवान श्री रामलला के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को आज आस्था स्पेशल ट्रेन दुर्ग से रवाना किया गया। श्रद्धालुओं का रेलवे स्टेशन में भव्य स्वागत किया गया। बैंड की धुन में जय श्रीराम के नारे गूंज रहे थे। रेलवे स्टेशन राम मय नजर आया। रेलवे स्टेशन में राम भक्तों को तिलक, माला पहनाकर स्वागत किया गया। दुर्ग रेल्वे स्टेशन से दोपहर 12 बजे अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, संभागायुक्त सत्यनारायण राठौर, एडीएम अरविंद एक्का सहित रेलवे अधिकारी ने हरी झण्डी दिखाकर अयोध्या धाम के लिए ट्रेन को रवाना किया। दुर्ग ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र से कुल 185 श्रद्धालुओं सहित कुल 850 श्रद्धालुगण शामिल है। 17 अक्टूबर की मध्य रात्रि दुर्ग रेल्वे स्टेशन वापसी होगी। इस यात्रा में बस्तर, बीजापुर, कोण्डागांव, नारायणपुर जिले के श्रद्धालुओं ने श्री रामलला दर्शन योजना की प्रशंसा करते हुए राज्य सरकार के अभिनव पहल के लिए छत्तीसगढ़ सरकार को कोटि-कोटि धन्यवाद दिया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अश्वनी देवांगन, एसडीएम हरवंश सिंह मिरी, उपसंचालक समाज कल्याण विभाग श्री अमित सिंह परिहार एवं अन्य अधिकारी तथा जिला एवं जनपद पंचायत के जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter