• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
जरा हट के और भी
रायपुर में बड़ा हादसा : सिलतरा स्थित इस्पात कंपनी में 6 मजदूरों की मौत
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 26 सितम्बर 2025,  09:18 PM IST
  • 1305
रायपुर में बड़ा हादसा : सिलतरा स्थित इस्पात कंपनी में 6 मजदूरों की मौत

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सिलतरा औद्योगिक क्षेत्र में स्थित गोदावरी पावर एंड इस्पात लिमिटेड कंपनी में आज बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार फैक्ट्री परिसर में कार्य के दौरान अचानक हुए हादसे में 6 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई।

 

Image after paragraph

 

 

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला, पुलिस बल और कंपनी प्रबंधन मौके पर पहुंचा। मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार हादसा अचानक हुए तकनीकी खराबी व सुरक्षा मानकों की चूक से हुआ हो सकता है, हालांकि वास्तविक कारणों का खुलासा जांच के बाद ही होगा।

इस हृदयविदारक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। मजदूर संगठनों ने मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा व परिजनों को रोजगार देने की मांग की है।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter