• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
जरा हट के और भी
डोंगरगढ़ में भीषण सड़क हादसा: बाइक और पिकअप की टक्कर में दो युवकों की मौत, चालक फरार
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 27 सितम्बर 2025,  07:53 PM IST
  • 1044
डोंगरगढ़ में भीषण सड़क हादसा: बाइक और पिकअप की टक्कर में दो युवकों की मौत, चालक फरार

डोंगरगढ़ ।  राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र में आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना मुंदगांव के पास करीब 10 बजे उस समय हुई, जब मां बम्लेश्वरी के दर्शन कर लौट रहे दो बाइक सवार युवकों की एक पिकअप वाहन से सीधी टक्कर हो गई।

हादसे में जान गंवाने वाले युवकों की पहचान अमित साहनी (निवासी कृष्णा नगर) और सचिन यादव (निवासी कुरूद, भिलाई) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों अपने दोस्तों के साथ दर्शन कर लौट रहे थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के तुरंत बाद पिकअप का चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। घटना स्थल की बारीकी से जांच की जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपी चालक की पहचान की जा सके और उसे जल्द गिरफ्तार किया जा सके। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। मृतकों के परिजनों और स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित गति से वाहन चलाएं।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter