• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
देश विदेश और भी
तमिलनाडु में एक्टर विजय की रैली में भगदड़:29 लोगों की मौत, इनमें बच्चे शामिल; करूर में TVK की रैली थी
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 27 सितम्बर 2025,  09:09 PM IST
  • 350
तमिलनाडु में एक्टर विजय की रैली में भगदड़:29 लोगों की मौत, इनमें बच्चे शामिल; करूर में TVK की रैली थी

तमिलनाडु के करूर में एक्टर विजय की रैली में भगदड़ मच गई। तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री एम ए सुब्रमणियन ने बताया कि हादसे में 29 लोगों की मौत हो गई। इनमें कई बच्चे भी शामिल हैं। हादसे में 30 से ज्यादा लोग घायल हैं।

TVK (तमिलगा वेट्री कज़गम) प्रमुख और एक्टर विजय की रैली में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। भीड़ इतनी ज्यादा बढ़ गई थी कि वहां पर हालात बिगड़ने लगे। अभिनेता से नेता बने विजय लोगों को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान कुछ लोगों के बेहोश हो जाने से उन्हें अपना भाषण बीच में छोड़कर रैली से निकल गए।

शनिवार को विजय की रैली में हजारों की भीड़ पहुंची थी। एक्टर विजय बस पर चढ़कर भाषण दे रहे थे, तभी भगदड़ मची।

शनिवार को विजय की रैली में हजारों की भीड़ पहुंची थी। एक्टर विजय बस पर चढ़कर भाषण दे रहे थे, तभी भगदड़ मची।

बताया जाता है कि भीड़ इतनी ज्यादा हो गई थी कि लोगों के लिए सांस लेना मुश्किल हो गया। अचानक से वहां मौजूद लोग और कार्यकर्ता बेहोश होने लगे। इसके बाद अभिनेता विजय ने अपना भाषण रोक दिया और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करने लगे। उन्होंने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया कि वह जरूरतमंदों की मदद करें और उन्हें एंबुलेंस तक पहुंचाएं।

भगदड़ मचते ही एक्टर विजय अपना भाषण बीच में छोड़कर रैली से चले गए।

भगदड़ मचते ही एक्टर विजय अपना भाषण बीच में छोड़कर रैली से चले गए।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter