• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
इंदौर और भी
इंदौर चूहाकांड- जयस कार्यकर्ताओं का अर्धनग्न प्रदर्शन
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 28 सितम्बर 2025,  08:14 PM IST
  • 444
कलेक्ट्रेट की ओर जा रही रैली; एमवाय अस्पताल के डीन और अधीक्षक को हटाने की मांग

इंदौर के चर्चित चूहा कांड के विरोध में जयस (जय आदिवासी संगठन) के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन जारी है। एक हफ्ते से एमवाय हॉस्पिटल के गेट पर डीन और सुपरिटेंडेंट को हटाने और उन पर FIR दर्ज करने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना चल रहा है।

मांग नहीं पूरी नहीं हुई तो रविवार (28 सितंबर) दोपहर को जयस कार्यकर्ता एमवाय हॉस्पिटल के गेट पर जमा हुए। सभी लोग महात्मा गांधी प्रतिमा के पास पहुंचे और जमकर नारेबाजी की। यहां से वे अर्द्ध नग्न होकर रैली के रूप में कलेक्ट्रेट की ओर रवाना हुए। बता दें कि 30 अगस्त को एमवाय अस्पताल में चूहों के कुतरने के बाद दो नवजात बच्चों की मौत हो गई थी।

जयस कार्यकर्ता धार के ग्राम रूपा पाड़ा की आदिवासी नवजात बच्ची (बेबी ऑफ मंजू) की एमवाय अस्पताल में चूहों द्वारा अंग कुतरे जाने के मृत्यु की घटना के बाद डीन, सुपरिटेंडेंट सहित दोषी अधिकारियों को सस्पेंड करने और इन पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज करने की मांग कर रहे हैं।

प्रदर्शन की 4 तस्वीरें देखिए...

जयस कार्यकर्ता गांधी प्रतिमा के पास पहुंचे और जमकर नारेबाजी की।

जयस कार्यकर्ता गांधी प्रतिमा के पास पहुंचे और जमकर नारेबाजी की।

जयस हफ्ते भर से एमवाय के डीन और अधीक्षक को हटाने की मांग कर रहा है।

जयस हफ्ते भर से एमवाय के डीन और अधीक्षक को हटाने की मांग कर रहा है।

जयस कार्यकर्ता रैली के रूप में नारेबाजी करते आगे बढ़ रहे हैं।

जयस कार्यकर्ता रैली के रूप में नारेबाजी करते आगे बढ़ रहे हैं।

कार्यकर्ता बड़ी संख्या में अर्द्ध नग्न होकर रैली के रूप में कलेक्ट्रेट के रास्ते पर हैं।

कार्यकर्ता बड़ी संख्या में अर्द्ध नग्न होकर रैली के रूप में कलेक्ट्रेट के रास्ते पर हैं।

जयस की ये हैं प्रमुख मांगें

  • एमवाय अस्पताल अधीक्षक-डीन समेत जिम्मेदार अधिकारियों का फौरन निलंबन।
  • लापरवाह अधिकारियों पर एफआईआर दर्ज कर मुकदमा चलाया जाए।
  • प्रदेशभर के अस्पतालों की बदहाल स्थिति में व्यवस्था बदलकर सुधार किया जाए।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter