• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
अपराध और भी
दुर्ग में नौकरी दिलाने के नाम पर 10 लाख की ठगी, महिला-बाल विकास विभाग की परियोजना अधिकारी फरार
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 28 सितम्बर 2025,  08:32 PM IST
  • 2415
दुर्ग में नौकरी दिलाने के नाम पर 10 लाख की ठगी, महिला-बाल विकास विभाग की परियोजना अधिकारी फरार

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में महिला-बाल विकास विभाग की परियोजना अधिकारी रचिता नायडू पर सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 10 लाख रुपए की ठगी का आरोप लगा है।

पीड़िता श्वेता जांगिड और उनकी मां शीतल जांगिड ने आरोप लगाया कि अधिकारी ने पहले आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बनाने के लिए 2 लाख की मांग की। पैसे न देने पर उसने बड़ी पोस्ट यानी जिला परियोजना अधिकारी (DCPO) बनाने का झांसा दिया और सोना गिरवी रखवाकर दो किस्तों में कुल 10 लाख रुपए ऐंठ लिए।

जब इंटरव्यू लिस्ट में श्वेता का नाम नहीं आया तो परिवार ने पैसे वापस मांगे। आरोप है कि अधिकारी ने न केवल पैसे लौटाने से इंकार किया, बल्कि और 6 लाख रुपए की डिमांड की और जान से मारने व थाने से उठवाने की धमकी भी दी। इस दौरान रायपुर के एक टीआई दीपेश जायसवाल ने भी कॉल कर महिला को अधिकारी के घर न भटकने और जेल भेजने की चेतावनी दी।

शिकायतकर्ता ने वॉट्सऐप चैट, कॉल रिकॉर्डिंग और स्क्रीनशॉट पुलिस को सबूत के रूप में सौंपे हैं। इस पर कोतवाली पुलिस ने धारा 318(4), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है।

एडिशनल एसपी सुखनंदन राठौर ने पुष्टि की है कि नौकरी दिलाने के नाम पर 10 लाख की ठगी हुई है और आरोपी अधिकारी फिलहाल फरार है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RO. NO 13404/ 41

RO. NO 13404/ 41

Add Comment


Add Comment

RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter