• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
बिलासपुर और भी
अब कलेक्टर, एसपी और निगम कमिश्नर संभालेंगे स्कूलों की जिम्मेदारी
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 28 सितम्बर 2025,  08:42 PM IST
  • 603
अब कलेक्टर, एसपी और निगम कमिश्नर संभालेंगे स्कूलों की जिम्मेदारी

जिला स्तरीय अधिकारियों की नियुक्ति कर रखी जाएगी निगरानी
रायपुर ।
 छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग की ओर से शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारने नित नए प्रयोग किए जा रहे हैं। इसी क्रम में  सरकारी स्कूलों में समुचित पढ़ाई को व्यवस्थित करने के लिए निगरानी व्यवस्था की गई है। प्रदेश के बिलासपुर जिले में मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान के तहत चयनित स्कूलों में जिला स्तरीय अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। कलेक्टर, एसपी और नगर निगम कमिश्नर सहित वरिष्ठ अधिकारियों को यह जिम्मेदारी दी गई है कि वे अपने-अपने आबंटित स्कूलों का हर माह कम से कम एक बार निरीक्षण करें। अधिकारियों को स्कूलों का आबंटन और जिम्मेदारी कलेक्टर कार्यालय के आदेश के अनुसार तखतपुर, कोटा, बिल्हा और मस्तूरी ब्लॉक के कुल 228 विद्यालयों का जिम्मा अधिकारियों को सौंपा गया है। जिसमें कलेक्टर संजय अग्रवाल, एसपी रजनेश सिंह , नगर निगम आयुक्त अमित कुमार,  जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को भी विभिन्न स्कूलों में नोडल अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है, जिनमें यातायात एएसपी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहरी) और अपर कलेक्टर शामिल हैं। दिए गए विशेष दिशा-निर्देश शिक्षा की गुणवत्ता के सुधार के लिए पायलट प्रोजेक्ट के तहत जिले में शुरू की गई व्यवस्था को सुधारने अधिकारियों को  स्कूलों में अनुशासन बनाए रखने और शैक्षणिक वातावरण को सुदृढ़ करने की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही उन्हें नियमित निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए हैं। इस पहल से जिले के स्कूलों में शिक्षा के स्तर और छात्रों के सीखने के अनुभव में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।


Add Comment


Add Comment

960030820260416021008965415.png





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter