• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
दुर्ग - भिलाई और भी
ओबीसी महासभा पदाधिकारियों की शिक्षा मंत्री से सौजन्य भेंट
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 28 सितम्बर 2025,  09:10 PM IST
  • 574
ओबीसी महासभा पदाधिकारियों की शिक्षा मंत्री से सौजन्य भेंट

दुर्ग। छत्तीसगढ़ प्रदेश ओबीसी महासभा के पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम के नेतृत्व में कैबिनेट मंत्री स्कूल शिक्षा, ग्राम उद्योग एवं विधि-विधायी कार्य विभाग के मंत्री गजेंद्र यादव से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर पदाधिकारियों ने मंत्री को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
भेंट के दौरान ओबीसी महासभा के पदाधिकारियों ने मंत्री को संगठन की सामाजिक गतिविधियों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि ओबीसी महासभा एक सामाजिक संगठन है, जो ओबीसी समाज को संवैधानिक अधिकार दिलाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसके लिए संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण और समाज में जागरूकता अभियान चलाकर संगठन का विस्तार किया जा रहा है।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम, प्रदेश उपाध्यक्ष महेश गौरव, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा खिलेश्वरी, विधि मोर्चा अध्यक्ष पुनाराम साहू, प्रदेश सहसचिव पुनेश्वर देवांगन, दुर्ग जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा सीमा साहू एवं कर्मचारी यूनियन जिलाध्यक्ष भानु प्रताप यादव उपस्थित रहे।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter