• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
देश विदेश और भी
भारत को अमेरिका में सामान बेचना है तो ट्रम्प की शर्तें माननी होंगी
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 28 सितम्बर 2025,  09:39 PM IST
  • 725
भारत को अमेरिका में सामान बेचना है तो ट्रम्प की शर्तें माननी होंगी

अमेरिका के वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लुटनिक ने रविवार को एक इंटरव्यू में कहा कि उन्हें भारत समेत कई देशों को दुरुस्त करना है। इनमें स्विट्जरलैंड और ब्राजील शामिल हैं।

लुटनिक ने चेतावनी दी कि ये देश अपने बाजार खोलें और ऐसे कदम न उठाएं जिससे अमेरिका को नुकसान हो, इसी वजह से हमारे रिश्तों में दिक्कत आ रही है।

न्यूज नेशन से बातचीत में उन्होंने ने कहा कि अगर भारत अमेरिका में सामान बेचना चाहता है तो उसे ट्रम्प प्रशासन की शर्तों को मानना पड़ेगा। अमेरिकी मंत्री ने ने भारत को सही तरीके से रिएक्ट करने की सलाह दी है।

उन्होंने कहा कि समय के साथ ये मुद्दे सुलझ जाएंगे, लेकिन अगर आप अमेरिकी उपभोक्ताओं को अपना सामान बेचना चाहते हैं, तो आपको अमेरिका के राष्ट्रपति के साथ तालमेल बिठाना होगा।

भारत अमेरिका में ट्रेड डील जल्द करने के लिए बातचीत जारी

गौरतलब है कि 22 से 24 सितंबर के बीच भारत के वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के नेतृत्व में एक उच्च-स्तरीय भारतीय प्रतिनिधिमंडल अमेरिका गया था। इस दौरान दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते (BTA) और निवेश को लेकर अहम बातचीत हुई।

वाणिज्य मंत्रालय के मुताबिक, पीयूष गोयल ने अमेरिकी ट्रेड प्रतिनिधि जेमीसन ग्रीयर और भारत के लिए नामिनेट अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर से मुलाकात की। दोनों देशों ने माना कि व्यापार समझौते को जल्दी पूरा करने के लिए बातचीत जारी रखी जाएगी, ताकि यह दोनों देशों के लिए फायदेमंद साबित हो।

RO. NO 13404/ 41

RO. NO 13404/ 41

Add Comment


Add Comment

RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter