• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
108 पूजा थाल से सत्तीचौरा में माता जी महाआरती एवं आतिशबाजी की गयी
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 28 सितम्बर 2025,  09:54 PM IST
  • 244
108 पूजा थाल से सत्तीचौरा में माता जी महाआरती एवं आतिशबाजी की गयी

दुर्ग। श्री सत्तीचौरा माँ दुर्गा मंदिर, गंजपारा दुर्ग में क्वांर नवरात्र पर्व के अवसर पर प्रतिदिन विशाल आयोजन किया जा रहा है जिसमें पंचमी के अवसर पर अभिषेक पूजन महाआरती का भव्य आयोजन किया गया। पूरे प्रदेश में ख्याती प्राप्त दुर्गा समिति सत्तीचौरा में हर साल की तरह इस वर्ष भी क्वांर नवरात्र पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। जिसमें पंचमी के अवसर पर प्रातः 9 बजे माता जी का अभिषेक किया गया दोपहर 12 बजे 108 कन्या माताओं का कन्या पूजन कन्या भोज कराया गया।

   क्वांर नवरात्र पर्व पर प्रतिदिन अलग अलग धर्मप्रेमियों द्वारा प्रातः 9 बजे माता जी का अभिषेक किया जाता है जिसमें आचार्य डॉ विक्रांत दुबे आचार्य डॉ आकाश दुबे एवं मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित सुनील पांडेय द्वारा पूरे मंत्रोच्चार एवं विभिन्न औषधियों से माता जी का अभिषेक कराया जाता है

    समिति के मोहित पुरोहित रिषी गुप्ता ने बताया कि क्वांर नवरात्र पर्व पंचमी के अवसर पर सत्तीचौरा के दुर्गा पंडाल में माता जी की 108 पूजा थाल एवं 108 आरती दीपों से माता जी की महाआरती की गई जिसमें हजारों धर्मप्रेमियों ने माता जी की आरती की, पंचमी के अवसर पर पंडाल में विशेष साज सज्जा कराई गई थी आरती होने के पश्चात सभी उपस्थित धर्मप्रेमियों के ऊपर फूलों को वर्षा की गई पूरे पंडाल को फूल एवं फ़ुग्गे से सजाया गया था जिसे आरती के पश्चात पंडाल ऊपर लगे फूल से माता जी के ऊपर वर्षा हुई जो कि बहुत आकृषित रहा

    बाजा गाजा के साथ माता जी की आरती की गई फिर सभी उपस्थित धर्मप्रेमी माता के गानों में झूमते रहे और जय माता दी बोलते रहे पूरे गंजपारा में पंचमी में चारों तरफ माता जी की जय घोष होती रही, आरती में माता जी का दर्शन करने आए हुए सभी भक्तों ने अपने हाथों में पूजा थाल लेकर माता जी की आरती की जिससे सभी धर्मप्रेमी बहुत खुश हुए। आरती के पश्चात देर रात्रि तक आकर्षित आतिशबाजी की गयी एवं मन्दिर परिसर में समिति के सदस्य गण, धर्मप्रेमी एवं उपस्थित जन मधुर भजनों के संग नाचते गाते रहे। रात्रि 10 बजे समिति की सभी महिला एवम बालिकाओं ने माता जी के दरबार में गरबा किया। 

कार्यक्रम में अशोक राठी महेश टावरी पायल जैन प्रवीण भूतड़ा नरेंद्र शर्मा राजेश शर्मा, प्रतिभा सुरेश गुप्ता पार्षद कुलेश्वर साहू पार्षद योगेन्द्र शर्मा बंटी निर्मल शर्मा नरेंद्र गुप्ता मनीष सेन हर्षद पारख राहुल शर्मा पिंकी गुप्ता ललित शर्मा अर्जित शुक्ला ईशान शर्मा आशीष मेश्राम सूजल शर्मा रवि शर्मा मोहित पुरोहित रिषी गुप्ता गौरव शर्मा नमन खंडेलवाल सोनल सेन राकेश चक्रधारी सोंटी गुप्ता अर्चला शर्मा किरण सेन सरिता शर्मा चंचल शर्मा ममता टावरी नीलू पण्डा चंचल शर्मा अंबिका पंड्या कुलेश्वरी जायसवाल संगीता शर्मा पिंकी पुरोहित संध्या शर्मा आभा शर्मा सुमन शर्मा संध्या वर्मा गायत्री शर्मा प्रेमलता शर्मा सिंधु सेन शोभा गुप्ता कविता शर्मा बबिता गुप्ता कल्पना राजपूत लक्ष्मी यादव पिंकी साहू ममता शर्मा ममता अग्रवाल माया गुप्ता प्रशान्त कश्यप नमन खंडेलवाल सुयश गुप्ता कृतज्ञ शर्मा वंश शर्मा अनमोल पाण्डेय एवं सैकड़ो धर्मप्रेमी और समिति के सदस्य उपस्थित थे।

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

Add Comment


Add Comment

RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg
RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter