• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
दुर्ग - भिलाई और भी
दुर्ग की इस महिला जनपद सदस्य ने 56 महिला समूह को दी स्वेच्छा अनुदान राशि, सेवा पखवाड़ा मे अनूठा कार्य
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 29 सितम्बर 2025,  08:04 PM IST
  • 127
दुर्ग की इस महिला जनपद सदस्य ने 56 महिला समूह को दी स्वेच्छा अनुदान राशि, सेवा पखवाड़ा मे अनूठा कार्य

दुर्ग। सेवा पखवाड़ा के अवसर पर दुर्ग जिले की जनपद सदस्य संगीता माखन साहू ने अपने निर्वाचन क्षेत्र के ग्राम थनौद में पहुंचकर 56 स्व सहायता महिला समूह को 1000 रुपये की स्वैच्छिक अनुदान राशि वितरित की। महिला समूह के उत्थान के लिए इस अनूठी पहल की खूब सराहना हो रही है।
 बता दें कि जनपद सदस्य के पास ऐसी कोई निधि नहीं होती है लेकिन उन्होंने अपने ही बचत राशि से यह राशि दान की है।

Image after paragraph

जनपद सदस्य संगीता साहू ने बताया कि चुनाव के दौरान कई महिला समूह से संपर्क हुआ था शासन से योजनाओं का लाभ उनको मिल रहा है लेकिन एक जनप्रतिनिधि होने के नाते उनकी समस्याओं को समझते हुए एक छोटा सा सहयोग का प्रयास किया गया है। महिला समूह की आर्थिक उत्थान मेरी प्राथमिकता है अन्य जनप्रतिनिधि प्रेरित हो और इन महिलाओं का सहयोग करें। संभवतः यह दुर्ग जिले में एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड है कि जनपद सदस्य ने इतनी संख्या में महिला समूह को राशि वितरित की हो।
जानकारी के मुताबिक प्रत्येक महिला समूह में 10 महिलाएं शामिल हैं इस प्रकार से कुल 560 लोग सीधे लाभान्वित हुई हैं।

RO. NO 13404/ 41

RO. NO 13404/ 41

Add Comment


Add Comment

RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter