• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
दुर्ग - भिलाई और भी
बिजली दर वृद्धि के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, रिसाली बिजली कार्यालय का घेराव
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 29 सितम्बर 2025,  08:11 PM IST
  • 369
बिजली दर वृद्धि के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, रिसाली बिजली कार्यालय का घेराव

दुर्ग। बढ़ते बिजली बिलों के खिलाफ आज युवा कांग्रेस ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। “बिजली चोर – गद्दी छोड़” जैसे नारों के साथ कार्यकर्ताओं ने रिसाली बिजली कार्यालय का घेराव किया और मुख्य गेट पर बिजली बिल जलाकर सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया।
यह विरोध प्रदर्शन छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस प्रभारी अमित सिंह पठानिया, सहप्रभारी डॉ. मोनिका मांडरे, प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा, दुर्ग संभाग प्रभारी अनिमेश सिंह, जिला प्रभारी नरेंद्र वर्मा और दुर्ग ग्रामीण जिला अध्यक्ष जयंत देशमुख के निर्देशानुसार आयोजित किया गया।

Image after paragraph

कार्यक्रम का नेतृत्व रिसाली ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष पंकज सिंह ने किया। जिला महासचिव दीपांकर साहू के मार्गदर्शन में आयोजित इस विरोध में बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।
प्रदर्शन में प्रमुख रूप से ललिता साहू, बसंत सिंह, जोगिंदर शर्मा, राहुल साहू, थॉमस देव, राहुल वर्मा, हर्ष, राहुल कुमार, इशू, कोमल, मनीष, संतोष जोशी, अर्जुन शांडिल्य और कमलेश्वरी रूपा साहू सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। युवा कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि बिजली दरों में राहत नहीं दी गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter