• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
दुर्ग - भिलाई और भी
बी.एस.एफ. जवानों ने किया 61 यूनिट रक्तदान
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 20 सितम्बर 2024,  12:10 AM IST
  • 95
बी.एस.एफ. जवानों ने किया 61 यूनिट रक्तदान
दुर्ग। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार ब्लड सेंटर में रक्त की उपलब्धता बनाए रखने हेतु निरंतर शिविर के माध्यम से रक्तदान कराया जा रहा है। इसी क्रम में आज सीएमएचओ डॉ. मनोज दानी के मार्गदर्शन में एफ.टी.आर. मुख्यालय बी.एस.एफ. (एसपीएल-ओपीएस) सीजी मुख्य कार्यालय रिसाली सेक्टर भिलाई में रक्तदान शिविर आयोजन किया गया। बी.एस.एफ. से डॉ. वनिता मूर्ति डीआईजी (चिकित्सा) एवं डॉ. तारिख के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।Image after paragraph शिविर में रक्तदाता बी.एस.एफ. जवानों के द्वारा 61 यूनिट बहुमूल्य रक्तदान किया गया। उक्त शिविर में ब्लड बैंक के नोडल अधिकारी डॉ. प्रवीण अग्रवाल, डॉ. पीयूष श्रीवास्तव, वरिष्ठ लैब टेक्नीशियन रोशन सिंह, नर्सिंग ऑफिसर तरूणा रावत, काउंसलर टी. एस. एंथोनी, लैब इंचार्ज रूपेश सरपे, लैब टेक्नीशियन महेंद्र चंद्राकर, कुसुम चंद्राकर, निशु, कौशल साहू, अशोक मानिकपुरी, प्रशिक्षणार्थी सुनील, गोवर्धन, रिया, वीना, धनेश्वरी की उल्लेखनीय भूमिका और सकारात्मक सहयोग रहा।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter