• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
दुर्ग - भिलाई और भी
टेमरी महिला हत्या कांड का मुख्य आरोपी आकाश बघेल गिरफ्तार
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 29 सितम्बर 2025,  08:15 PM IST
  • 1225
टेमरी महिला हत्या कांड का मुख्य आरोपी आकाश बघेल गिरफ्तार

दुर्ग। टेमरी (नगपुरा) में हुई महिला की नृशंस हत्या के मामले में फरार चल रहा मुख्य आरोपी आकाश बघेल उर्फ मोनू (27 वर्ष), निवासी कातुल बोर्ड हरिनगर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी हत्या के बाद से लगातार फरार था और डोंगरगढ़ व तिरुअनंतपुरम में छिपकर रह रहा था।
मामला 20 सितम्बर 2025 का है, जब ग्राम टेमरी में अज्ञात महिला का पत्थर से कुचला शव मिला था। जांच के बाद मृतका की पहचान गंगोत्री उर्फ गंगा जांगड़े (निवासी पोटिया चौक, दुर्ग) के रूप में हुई। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने पहले ही छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन मुख्य आरोपी आकाश घटना के बाद से फरार था।
पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि आकाश ने मृतका को नौकरी लगाने का झांसा देकर रुपये लिए थे। गंगोत्री ने धमकी दी थी कि अगर नौकरी नहीं मिली तो वह आकाश और उसके साथी “अमन” के खिलाफ शिकायत करेगी। इस पर आकाश ने गंगोत्री की हत्या की साजिश रची और अपने साथी निर्भय जांगड़े को हत्या की सुपारी दी। इसके लिए एक लाख रुपये का भुगतान भी किया गया था।
19 सितम्बर की रात मृतका को आकाश और निर्भय भोजन कराने के बहाने टेमरी ले गए। वहां बेल्ट और चुनरी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई तथा पहचान छुपाने के लिए पत्थर से चेहरा कुचल दिया गया। हत्या के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए।
आज 29 सितम्बर को पुलिस ने आकाश बघेल को दुर्ग रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter