• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
राजनीती और भी
भाजपा ने समाजसेवी संस्थाओं और ‘विकसित भारत चित्रकला’ प्रतिभागियों का किया सम्मान
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 29 सितम्बर 2025,  08:31 PM IST
  • 280
भाजपा ने समाजसेवी संस्थाओं और ‘विकसित भारत चित्रकला’ प्रतिभागियों का किया सम्मान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भर और विकसित बनेगा : विजय बघेल
दुर्ग। 
भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित दो दिवसीय चित्र प्रदर्शनी एवं विकसित भारत चित्रकला प्रतियोगिता का समापन समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समापन अवसर पर समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले संस्थानों, शिक्षा एवं खेलकूद में उत्कृष्ट उपलब्धि प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों तथा चित्रकला प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागियों का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल, प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा, दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, महापौर अलका बाघमार, जिला पंचायत उपाध्यक्ष पवन शर्मा, जिला भाजपा उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम प्रभारी शिवेंद्र सिंह परिहार सहित अनेक वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।

Image after paragraph

समाजसेवियों और संस्थाओं का सम्मान ..
इस अवसर पर मातृ छाया सेवा भारती, नव दृष्टि फाउंडेशन, श्री राधा कृष्ण मंदिर समिति, श्री राम रसोई, जन समर्पण सेवा संस्था, श्री राधा कृष्ण जीव कल्याण समिति सहित अनेक संस्थाओं और समाजसेवियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
व्यक्तिगत स्तर पर भी कई लोगों की उपलब्धियों की सराहना की गई, जिनमें शिक्षा, खेल और सामाजिक सेवा से जुड़े कार्य शामिल हैं। विशेष रूप से – कुमारी नारायणी पांडेय (गोल्ड मेडलिस्ट नृत्य एवं वेटलिफ्टिंग स्टेट स्तर पर), दिनेश वर्मा (90 छात्राओं को नवोदय विद्यालय में प्रवेश दिलाने में योगदान), कुमारी प्राची देवांगन (एमएससी नर्सिंग में नेशनल टॉप 10 में स्थान), कुमारी कुसुम सिन्हा (नेशनल स्काउट गाइड, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त), शुभम साहू (निःशुल्क ताइक्वांडो प्रशिक्षण), सहित अनेक प्रतिभाओं का सम्मान हुआ।
इस अवसर पर सांसद विजय बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन सदैव राष्ट्रसेवा और समर्पण की मिसाल रहा है। उन्होंने बताया कि सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत पूरे देशभर में रक्तदान, स्वच्छता अभियान, दिव्यांगजनों और समाजसेवियों का सम्मान, प्रोफेशनल मीट जैसे विविध आयोजन किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक के रूप में कार्य प्रारंभ कर गुजरात के मुख्यमंत्री और फिर प्रधानमंत्री के रूप में देश को नई ऊँचाइयों पर पहुँचाया। आज भारत आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है। ऑपरेशन सिंदूर जैसे सैन्य अभियानों ने विश्व को भारत की शक्ति का परिचय दिया है। उन्होंने 2047 तक विकसित भारत के सपने को साकार करने हेतु लोकल फॉर लोकल अपनाने और राष्ट्र निर्माण में भागीदारी का आह्वान किया।

Image after paragraph

जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सदैव राष्ट्र प्रथम की भावना को आत्मसात किया है। सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत हुए विभिन्न आयोजनों का उद्देश्य समाज में मानव सेवा का भाव जागृत करना है। उन्होंने कहा – “मानव सेवा ही माधव सेवा है”। आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत 2047 का सपना पूरा करने हेतु सभी को स्वदेशी अपनाने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की आवश्यकता है।
कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम प्रभारी संतोष सोनी ने किया तथा आभार प्रदर्शन जिला संयोजक एवं उपाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह परिहार ने किया। इस आयोजन के सफल संपादन हेतु विभिन्न समितियों का गठन किया गया था।
चित्र प्रदर्शनी प्रभारी – निलेश अग्रवाल (सदस्य : जितेंद्र यादव, अनूप गटागट, राजेश वर्मा)
विकसित भारत चित्रकला प्रतियोगिता प्रभारी – दिव्या कलिहारी (सदस्य : रजनीश श्रीवास्तव, कंचन सिंह, तृप्ति चंद्राकर, मनीष कोठारी) दिव्यांग व अन्य विशिष्ट व्यक्तियों का सम्मान प्रभारी – संतोष सोनी (सदस्य : दिलीप देशमुख, चित्रलेखा सिन्हा, नीतू श्रीवास्तव, प्रीती खरे, झम्मन दिल्लीवार) वोकल फॉर लोकल प्रचार – विनायक नातू, संजय चौबे, तारण देवांगन, राजीव अग्रवाल कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, विभिन्न मोर्चा और प्रकोष्ठों के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

Add Comment


Add Comment

RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg
RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter