• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
अपराध और भी
कनाडा सरकार ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग को आतंकी संगठन घोषित किया
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 29 सितम्बर 2025,  09:08 PM IST
  • 1000
कनाडा सरकार ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग को आतंकी संगठन घोषित किया

कनाडा सरकार ने भारत में सक्रिय कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग को आतंकी संगठन करार दिया है। कनाडा के पब्लिक सिक्योरिटी मिनिस्टर गैरी अनंदसंगरी ने कहा कि हिंसा और आतंक के लिए कनाडा में कोई जगह नहीं है। इस फैसले के बाद गैंग की गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई होगी।

फैसले का असर

  • गैंग की कनाडा में मौजूद संपत्ति, वाहन और धन जब्त या फ्रीज किए जा सकेंगे।

  • गैंग को वित्तीय मदद, यात्रा और भर्ती से जुड़े अपराधों में कड़ी कार्रवाई होगी।

  • कोई भी व्यक्ति अगर गैंग को सीधे या अप्रत्यक्ष मदद करेगा तो इसे गंभीर अपराध माना जाएगा।

  • गैंग से जुड़े लोगों की कनाडा में एंट्री मुश्किल हो जाएगी।

क्यों लिया गया फैसला?

  • लॉरेंस गैंग को एक इंटरनेशनल क्रिमिनल संगठन बताया गया है, जो हत्या, गोलीबारी, आगजनी, धमकी और जबरन वसूली जैसे अपराध करता है।

  • यह प्रवासी समुदायों, व्यवसायियों और सांस्कृतिक हस्तियों को खास तौर पर निशाना बनाता है।

  • गैंग की मौजूदगी भारत के साथ-साथ कनाडा में भी है।

प्रतिबंध की मांग कैसे उठी?

  • 11 अगस्त को कनाडा की कंजरवेटिव पार्टी के सांसद फ्रैंक कैपुटो ने मंत्री अनंदसंगरी को पत्र लिखकर गैंग को आतंकी घोषित करने की मांग की थी।

  • इसके बाद ब्रिटिश कोलंबिया के प्रीमियर डेविड ईबी, अल्बर्टा की प्रीमियर डेनियल स्मिथ, ब्रैम्पटन के मेयर पैट्रिक ब्राउन और सरे की मेयर ब्रेंडा लॉक समेत कई नेताओं ने भी इसका समर्थन किया।

  • दबाव बढ़ने के बाद अब कनाडा सरकार ने इसे आधिकारिक तौर पर आतंकी संगठन घोषित कर दिया है।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter