• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
दुर्ग में स्टेट बार काउंसिल चुनाव के लिए मतदान शुरू
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 30 सितम्बर 2025,  11:53 AM IST
  • 2281
दुर्ग में स्टेट बार काउंसिल चुनाव के लिए मतदान शुरू


रायपुर/दुर्ग, 
छत्तीसगढ़ में छह साल बाद आयोजित हो रहे स्टेट बार काउंसिल चुनाव के तहत आज सुबह 9 बजे से प्रदेशभर में मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस चुनाव में 23 हजार से अधिक अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। कुल 25 सदस्यीय परिषद के लिए 105 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें रायपुर से 16 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।

 

Image after paragraph

 

 

 

दुर्ग जिले में करीब 3 हजार अधिवक्ता मतदान कर रहे हैं। जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर सहित अन्य कोर्ट कैंपस में मतदान केंद्र बनाए गए हैं। वहीं बिलासपुर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के लिए अलग से बूथ की व्यवस्था की गई है।

 

Image after paragraph

 

इस बार मतदान प्रक्रिया में बदलाव किया गया है, जिसके तहत प्रत्येक मतदाता को कम से कम 5 और अधिकतम 25 उम्मीदवारों को वरीयता क्रम में वोट देना अनिवार्य किया गया है। चुनाव की निगरानी के लिए बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने सेवानिवृत्त न्यायाधीश चंद्रभूषण बाजपेयी की अध्यक्षता में सुपरवाइजरी कमेटी गठित की है।

 

Image after paragraph

 

 

साल 2019 में स्टेट बार काउंसिल भंग होने के बाद से इसकी जिम्मेदारी अंतरिम समिति के हाथों में थी। अब स्थायी परिषद के गठन को लेकर अधिवक्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। मतदान शाम 5 बजे तक जारी रहेगा। सभी मतपेटियों को सुरक्षा के बीच स्ट्रॉन्ग रूम में सुरक्षित रखा जाएगा। मतगणना की तारीख बाद में घोषित की जाएगी।

 

Image after paragraph

 

 

Image after paragraph

 

 

@GI@

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

Add Comment


Add Comment

RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg
RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter