• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
दुर्ग - भिलाई और भी
महापौर व आयुक्त ने हवन-पूजन कर नगर की सुख-समृद्धि की कामना की
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 30 सितम्बर 2025,  08:53 PM IST
  • 151
महापौर व आयुक्त ने हवन-पूजन कर नगर की सुख-समृद्धि की कामना की

दुर्ग। नगर पालिक निगम परिसर स्थित माँ दुर्गा मंदिर में शारदीय नवरात्रि महाअष्टमी का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर निगम परिवार के साथ शहरवासी भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। पूरे मंदिर परिसर में माता रानी के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
विशेष पूजा-अर्चना के बाद महाअष्टमी हवन का आयोजन किया गया। हवन में महापौर श्रीमती अलका बाघमार एवं आयुक्त सुमित अग्रवाल ने पूरे विधि-विधान से आहुति दी और नगर की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर एमआईसी सदस्य ज्ञानेश्वर ताम्रकार, मनीष साहू, लीना दिनेश देवांगन, संजय कोहले, नीरा खिचड़िया, रेशमा सोनकर, लोकेश्वरी ठाकुर, ललिता ठाकुर, भास्कर कुंडले समेत बड़ी संख्या में पार्षद, अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।
महाअष्टमी पर कन्या भोज की परंपरा का निर्वहन करते हुए नगर निगम परिसर में नव कन्याओं को विशेष भोज कराया गया। कन्याओं को पूजन के बाद आदरपूर्वक आमंत्रित कर खीर, पुरी, हलवा सहित विविध व्यंजन परोसे गए। कन्याओं के साथ उपस्थित अधिकारी, कर्मचारी और श्रद्धालु जनों ने भी प्रसाद ग्रहण कर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम के अंत में महापौर श्रीमती अलका बाघमार एवं आयुक्त सुमित अग्रवाल ने निगम परिवार एवं शहरवासियों को महाअष्टमी और रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह पर्व समाज में सुख, शांति और समृद्धि लाने वाला है।
इस मौके पर दुर्गेश गुप्ता, सत्यनारायण शर्मा, शुभम गोइर,योगेंद्र वर्मा,प्रकाश अहीर, लता यादव,गौतम साहू,हेमलता वर्मा, चित्रलेखा चन्द्राकर, प्रिंसि शर्मा, सूरज सारथी, रेखा कुर्रे समेत अनेक नागरिक मौजूद रहे और मां दुर्गा से आशीर्वाद प्राप्त किया।

RO. NO 13404/ 41

RO. NO 13404/ 41

Add Comment


Add Comment

RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter