• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के अजय तिवारी बने संयुक्त सचिव
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 30 सितम्बर 2025,  08:59 PM IST
  • 1073
छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के अजय तिवारी बने संयुक्त सचिव

दुर्ग । छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के चुनाव में दुर्ग जिला को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। यहां से अजय तिवारी चुनाव में निर्विरोध संयुक्त सचिव निर्वाचित हुए है। श्री तिवारी इसके पूर्व संघ में बोर्ड मेंबर थे। उन्होने दुर्ग में क्रिकेट खिलाड़ियों को बढ़ावा व प्रोत्साहन देने उल्लेखनीय कार्य किए है। उनके संयुक्त सचिव निर्वाचित होने पर  उनसे खिलाड़ियो और खेल प्रेमियों की अब ज्यादा उम्मीद बढ़ गई है।
नवनिर्वाचित संयुक्त सचिव अजय तिवारी ने अपना पदभार भी संभाल लिया है। रायपुर में मंगलवार को छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के हुए चुनाव में पूर्व रणजी खिलाड़ी अध्यक्ष मोहन दास (भिलाई),  सचिव वेंकटेश अग्रवाल (बिलासपुर), उपाध्यक्ष गुरुचरण सिंह माखीजा (राजनांदगांव), कोषाध्यक्ष सुमित अग्रवाल (रायपुर) निर्वाचित हुए है। दुर्ग से अजय तिवारी के संघ में संयुक्त सचिव निर्वाचित होने पर स्थानीय खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने खुशियां जाहिर की है।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter